24.8 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का"शिक्षकों से वादा": कहा- सीएम योगी तक पहुँचाऊँगा आपकी बात
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का “शिक्षकों से वादा”: कहा- सीएम योगी तक पहुँचाऊँगा आपकी बात

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। सरकार की प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर नीति को लेकर शिक्षक समुदाय में असंतोष गहराता जा रहा है। इस विरोध को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बाँदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी से उनके कैंप कार्यालय पर मुलाकात की और अपनी समस्याएं रखीं।

विधायक प्रकाश का"शिक्षकों से वादा": कहा- सीएम योगी तक पहुँचाऊँगा आपकी बात

संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष के नेतृत्व में मिले शिक्षकों ने विधायक को एक गंभीर ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि प्राथमिक स्कूलों के विलय (मर्जर) से ग्रामीण अंचलों की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी, बच्चों की संख्या कम होगी और शिक्षकों के स्थानांतरण व पद समाप्ति जैसे खतरे मंडराने लगेंगे। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि वे इस मामले को सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा “शिक्षकों की मांगें जायज़ हैं। यदि मर्जर से ग्रामीण शिक्षा प्रभावित होती है तो इस नीति की समीक्षा होनी चाहिए। “मैं शिक्षकों की भावनाओं और आशंकाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराऊंगा।”

विधायक प्रकाश का"शिक्षकों से वादा": कहा- सीएम योगी तक पहुँचाऊँगा आपकी बात

शिक्षकों का मानना है कि मर्जर की नीति जनसंख्या के आधार पर स्कूलों का एकीकरण कर रही है, जो छोटे गांवों के स्कूलों को बंद करने जैसा होगा। इससे बच्चों की पढ़ाई छूटेगी,क्योंकि उन्हें दूर के विद्यालय जाना पड़ेगा। महिला शिक्षकों,दिव्यांग कर्मियों और वरिष्ठ शिक्षकों को अनावश्यक स्थानांतरण का सामना करना पड़ेगा। कई शिक्षकों की पद समाप्ति या गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने का डर है। संघ अध्यक्ष आशुतोष ने साफ शब्दों में कहा कि यदि मर्जर नीति को तत्काल प्रभाव से स्थगित या संशोधित नहीं किया गया, तो शिक्षक समुदाय राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगा। उन्होंने कहा हम बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। यह सिर्फ शिक्षकों की नहीं, गाँव की पीढ़ी की लड़ाई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में “कंजूसी एवं औपचारिकता” में सिमट गई दानवीर भामाशाह जयंती !

खुलासा : फर्जी अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, लुधियाना से महिला समेत चार हुए गिरफ्तार

कात्यायनी माँ की दर्शन की धूम से गूंजा शहर : भक्तों का उमड़ा रहा देवी आराधना को सैलाब

डीएम दुर्गा शक्ति ने स्योढ़ा पुल की दुरुस्ती के दिये निर्देश :भारी वाहन परिवहन पर लगाई रोक

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी की जयंती पर भाजपा नें की व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा

City News Uttar Pradesh

‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का भंडाफोड़: शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह को हुआ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़