City News Uttar Pradesh
कात्यायनी माँ की दर्शन की धूम से गूंजा शहर : भक्तों का उमड़ा रहा देवी आराधना को सैलाब
उत्तर प्रदेश

कात्यायनी माँ की दर्शन की धूम से गूंजा शहर : भक्तों का उमड़ा रहा देवी आराधना को सैलाब

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नवरात्र के अवसर पर देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ का सैलाब है। नवरात्र के छठवें दिन देवी कात्यायनी की आराधना की गई। पंडालों में मां के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां सजाई गईं। पंडाल देवी गीतों से गूंजते रहे। देर रात तक पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन करने वालों की भीड़ रही। उधर, मंदिरों में अति भोर से रात तक दर्शनार्थियों का हुजूम रहा। कई स्थानों पर कन्या भोज कराए गए।

कात्यायनी माँ की दर्शन की धूम से गूंजा शहर : भक्तों का उमड़ा रहा देवी आराधना को सैलाब
The city resonated with the darshan of Katyayani Maa: Devotees thronged to worship Goddess

देवी गीतों की गूंज से वातावरण देवीमय बना हुआ है। मां काली देवी मंदिर में देवी को रंग-बिरंगे फूलों व ध्वजा-पताका और रत्न जड़ित आभूषणों से सजाया गया। इसी प्रकार महेश्वरी देवी मंदिर में देवी मां के स्वरूप को बेहद आकर्षक बनाया गया था। दर्शन के लिए देर रात तक भक्तों की कतार लगी रही। काली देवी स्थित देवी पंडाल में छह फीट ऊंची मां की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है। झंडा चौराहा, कैलाशपुरी, छोटी बाजार, मनोहर गंज, बंगाली पुरा, कालू कुआं, संकट मोचन मंदिर रोड, महेश्वरी देवी चौराहा, इंदिरा नगर, सर्वोदय नगर, रेलवे कालोनी आदि मोहल्लों में भी मनमोहक देवी पंडाल सजे हैं।

कात्यायनी माँ की दर्शन की धूम से गूंजा शहर : भक्तों का उमड़ा रहा देवी आराधना को सैलाब
The city resonated with the darshan of Katyayani Maa: Devotees thronged to worship Goddess

देवी मंदिरों व पंडालों में कन्या भोज के आयोजन हुए। गिरवां खत्री पहाड़ स्थित सिद्धिदात्री मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन व पूजन को भक्तों का रेला उमड़ा रहा है। कई प्रदेशों के लोग देवी दर्शन को पहुंचे। मंदिर परिसर में शतचंडी महायज्ञ, रामलीला सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर चल रहे हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक ओम मणि का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ बुंदेलखंड का बनेगा इतिहास: 80 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk

ज्वाला कप ठंड में क्रिकेटरों में भर रहीं गर्मी की ज्वाला: गोरखपुर टीम फाइनल में पहुंची

प्रेम-प्रसंग : प्रेमिका ने की थाने में शिकायत, युवक खुदकुशी करने निकला

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र के निर्देश पर खेल व्यवस्थायें भरेंगी कुलांचे: खिलाड़ी करगें बम-बम, डिगा-डिगा

City News Uttar Pradesh

दो माह में डेंगू के मिले 75 मरीज, 65 लोग हुए पूरी तरह स्वस्थ …

City News Uttar Pradesh

यूपी : राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लिया बड़ा फैसला, प्रसपा की सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कमेटियों को किया भंग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़