28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
पुलिस की मध्यस्थता से गिले-शिकवे दूर कर चार दंपतियों को फिर किया राजी
उत्तर प्रदेश

पुलिस की मध्यस्थता से गिले-शिकवे दूर कर चार दंपतियों को फिर किया राजी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच हो रहे मतभेदों को दूर करते हुए फिर से एक किया जा रहा है। पुलिस की मध्यस्थता से चार दंपतियों को फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। दोनो पक्षों की बात सुनते ही गिले-शिकवे दूर किए गए।

पुलिस की मध्यस्थता से गिले-शिकवे दूर कर चार दंपतियों को फिर किया राजी
With the mediation of Banda Police, four couples were again persuaded by removing the grievances

– परिवार परामर्श केंद्र ने दोनो पक्षों की बातें सुन कराई सुलह

परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को संगीता पत्नी अमित कुमार कोतवाली नगर, विद्या पत्नी रंजीत थाना जसपुरा, संगीता पत्नी जगजीवन थाना कोतवाली देहात और शिवदेवी पत्नी विदेशी थाना मरका के मामलों की सुनवाई की गई। इन दंपतियों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद उत्पन्न हुआ। बात सम्बन्ध विच्छेद तक पहुंच गई। मामला पुलिस अधीक्षक द्वारा परिवार परामर्श केंद्र को दिया गया। परिवार परामर्श केंद्र टीम की कल्पना शुक्ला, अर्चना देवी, समाजसेविका सीमा देवी तथा सबीहा रहमानी प्रवक्ता डिग्री कालेज, आशा सिंह और समुन ने चारों दंपतियों के बीच मध्यस्थता करते हुए उनकी गलतफहमियों को दूर किया।

इसके बाद सभी दंपतियों ने फिर से एक-दूसरे के साथ जीवन यापन करने की कसमें खाईं। पुलिस के मध्यस्थता करने से चार परिवार टूटने से बच गए। परिवार परामर्श केंद्र का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीाक, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा लगातार परिवार परामर्श केंद्र द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना संगीता सिंह मौजूद रहीं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाई कोर्ट के आदेश दरकिनार : तालाबों के भीटों पर अवैध कब्जे बरकरार

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी ने बांदा पुलिस को दी सौगात: तिन्दवारी में बनेगा अग्निशमन केंद्र

City News Uttar Pradesh

विद्यार्थी परिषद ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन, कहा होगा बड़ा आंदोलन

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद नें शराब विक्रेताओं पर कसी लगाम, नक़ली बेची तो कठोर अंजाम …

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ‘मौत’ का ‘तांडव’ : नींद का एक ‘झोंका’ बन गया ‘काल’

City News Uttar Pradesh Desk

मंडल मुख्यालय 23 साल बाद भी ‘बदहाल’: होमगार्ड ‘संभाल’ रहे मोर्चा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़