- विनोद मिश्रा
बांदा। रिश्तो को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बहू ने अपने सगे ससुर बैंक अधिकारी पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही ससुर पर यह आरोप लगाने पर पति व अन्य परिजनों ने बहू के साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा सर्ज कर लिया है।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि 8 जनवरी 2023 को रात उसके ससुर कमरे में आए। उस समय मैं गहरी नींद में सो रही थी। घर में पति नहीं थे। ससुर ने मेरे साथ जोर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मैंने शोर मचाया तो घर के लोग मेरे कमरे में आ गए और जब मैंने बताया कि मेरे साथ ससुर ने दुष्कर्म किया है तो परिवार के लोगों ने मेरे साथ मारपीट की।

इतना ही नहीं इस बात को कहीं सार्वजनिक करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पति ने भी परिवार का साथ दिया और मुझे आरोपी ससुर के खिलाफ शिकायत करने से मना कर दिया। किसी तरह से जब मैं अपने मायके आ गई तब मैंने घटना के 7 माह बाद शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की तहरीर पर 6 जुलाई को थाना नरैनी में ससुर, पति, सास व ननदो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
