27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम रीभा के 'छापे' से मचा हड़कंप: जिम्मेदारों पर गिरी 'गाज'
उत्तर प्रदेश

डीएम रीभा के ‘छापे’ से मचा हड़कंप: जिम्मेदारों पर गिरी ‘गाज’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकारी परियोजनाओं में “कागजों पर विकास”और “जमीन पर भ्रष्टाचार” की कहानी एक बार फिर “उजागर” हुई, जब डीएम जे.रीभा के “औचक निरीक्षण” ने वृहद गो संरक्षण केन्द्र मलेहरा निवादा/गोविंदपुर में चल रहे “निर्माण कार्य की पोल” खोल दी। जो “तस्वीर” सामने आई, उसने न “सिर्फ सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल” खड़े किए, बल्कि संभावित “बड़े घोटाले की आशंका” भी गहरा दी है।

डीएम रीभा के 'छापे' से मचा हड़कंप: जिम्मेदारों पर गिरी 'गाज'

निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि निर्माण कार्य अभी तक अधूरा पड़ा है, जबकि इसे तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना था, इससे भी ज्यादा गंभीर बात यह रही कि निर्माण में इस्तेमाल की गई ईंटों की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई,जो निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरी, जिससे पूरे प्रोजेक्ट की मजबूती और विश्वसनीयता पर खतरा मंडराने लगा है।

डीएम रीभा के 'छापे' से मचा हड़कंप: जिम्मेदारों पर गिरी 'गाज'

इस स्थिति को देखते ही डीएम ने मौके पर ही कड़ा रुख अपनाया और कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए, स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया निर्माण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएम रीभा के 'छापे' से मचा हड़कंप: जिम्मेदारों पर गिरी 'गाज'

डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि सरकारी धन से बनने वाली परियोजनाओं में गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए और इसमें किसी भी तरह की कोताही सीधे जनता के साथ धोखा है, उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए और हर स्तर पर गुणवत्ता की सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि अब निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और प्रगति की रिपोर्ट लगातार ली जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो सके। साथ ही दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्यमंत्री योगी बोले- प्रगति पर है चित्रकूट को विकसित करने का कार्य

City News Uttar Pradesh

चौपाल में बोले मंत्री रामकेश : मोदी और योगी देश के लिये हैं कर्मयोगी

City News Uttar Pradesh

विधान परिषद की समिति को विभागाध्यक्षों नें नहीं दिया तवज्जो : स्पष्टीकरण तलब

City News Uttar Pradesh

जिस केस में विधायकी गई, उसी में बरी हुए आजम खान : केस करने वाले उपचुनाव में रामपुर से ही बना भाजपा विधायक

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भाजपा के टिफिन कार्यक्रम का बने आकर्षण : पार्टी जनों में उत्साह

City News Uttar Pradesh

कृषि मंत्री शाही की झंकार: बुन्देलखण्ड को आत्म निर्भर हेतु सामूहिक प्रयास की दरकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़