City News Uttar Pradesh
सड़क हादसों को रोकने के लिए ओवरलोड वाहनों पर करें कार्रवाई : आयुक्त दिनेश सिंह
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसों को रोकने के लिए ओवरलोड वाहनों पर करें कार्रवाई : आयुक्त दिनेश सिंह

 

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में चित्रकूटधाम मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मण्डल में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवर लोडेड वाहनों पर कठोर कार्यवाही की जाये तथा यातायात नियमों का पालन कराने के लिए प्रवर्तन का कार्य भी प्रभावी रूप से किया जाए। आईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायणा ने कहा कि ब्लैक स्पाट पूरे मंडल में चिन्हित किए जाएं।

– सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आयुक्त ने दिए निर्देश

आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की जनपद स्तर व मण्डल स्तर पर नियमित रूप से बैठकें करायी जायें तथा वि़द्यालयों में भी सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें 31 दिसम्बर से पूर्व करा ली जायें। आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग के बैठक में उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त की और उनका स्पष्ठीकरण मांगने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की अपेक्षा सड़क दुर्घटनायें बढी हैं यह चिन्ता जनक है। दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें की जायें। श्री सिंह ने निर्देश दिये कि जिन स्कूली वाहनों का फिटनेश नही है उन्हें सम्बन्धित विद्यालय प्रयोग में न लायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार सभी स्कूली बसों में सी0सी0टी0वी0कैमरा, पैनिक बटन तथा सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी जायें। आयुक्त ने निर्देश दिये कि जिन स्थानों पर दुर्घटनायें हुई हैं उन स्थानों का ए0आर0टी0ओ0, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी स्वयं निरीक्षण करें और इन स्थानों पर यदि कोई तकनीकी कमी हो तो उसे ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों को भी दी जाये जिससे वे यातायात नियमों का पालन करें। आयुक्त कहा कि ए0आर0टी0ओ0 विद्यालयों में प्रार्थना के समय जाकर यातायात नियमों की जानकारी दें।

सड़क हादसों को रोकने के लिए ओवरलोड वाहनों पर करें कार्रवाई : आयुक्त दिनेश सिंह
Take action on overloaded vehicles to prevent road accidents: Commissioner Dinesh Singh

– यातायात नियमों का पालन कराने को प्रवर्तन कार्य प्रभावी रूप से हो

आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने निर्देश दिये कि बीच सड़क पर सवारी उतारने व चढाने वाले आटो व ई-रिक्शा चालकों का अभियान चलाकर चालान किया जाये तथा इन्हें यह निर्देश दिये जायें कि वे वाहन को सड़क के किनारे करके ही सवारी उतारे व चढायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि आटो व ई-रिक्शा के लिए स्टैन्ड चिन्हित कर दिये जायें। श्री सिंह ने निर्देश दिये कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को गोल्डन आॅवर में उपचार की सुविधा उपलब्ध करायी जाये। इसके लिए यह जरूरी है कि एम्बूलेन्स समय से पहुंचे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शासन द्वारा घायल व्यक्ति को उपचार के लिए ले जाने वाले व्यक्ति को पाॅच हजार रूपये पुरस्कार की व्यवस्था की है। आयुक्त ने निर्देश दिये कि अभियान चलाकर ट्रैक्टर, ट्रालियों में रिफलेक्टर लगवायें जायें जिससे अंधेरे में टैªक्टर ट्रालियां से होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। महानिरीक्षक पुलिस चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के सत्यनारायण ने बैठक में कहा कि मण्डल में ब्लैक स्पाॅट पुनः चिन्हित कराये जायें तथा उनमें सुधार की कार्यवाही प्राथमिकता पर करायी जाये जिससे दुर्घटनओं को कम किया जा सके।

उन्होंने कहा कि शहरों में पार्किंग स्टैण्ड बनाने का कार्य भी प्राथमिकता पर किया जाये। सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अनिल कुमार बैठक का संचालन करते हुए बताया कि ओवर लोडेड वाहनों से 04 करोड़ 10 लाख रूपये की वसूली की गयी है तथा समय-समय पर प्रवर्तन की कार्यवाही की जा रही है। बैठक में संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामपाल सिंह, परिवहन विभाग के अधिकारी तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में “औद्योगिक गलियारे” का होगा विकास: सरकार नें दी मंजूरी, मिलेगा रोजगार

City News Uttar Pradesh

महंगाई ने छीनी ‘सोने-चांदी’ बाजार की चमक: आम आदमी की ‘मजबूरी’ बना ‘रोल्ड गोल्ड’

City News Uttar Pradesh

बस एवं प्राइवेट बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत : आठ गंभीर घायल, लगाया जाम

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना की लहर, डीएम नें पालिका पर कसी जिम्मेदारी की लगाम …

6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव परिणाम : भाजपा का चार सीटों पर रहा दबदबा, बिहार में आरजेडी, तेलंगाना में टीआरएस और महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी को एक-एक सीट

City News Uttar Pradesh

प्रदेश पत्रकार संगठन में बांदा की धमक: दिलीप गुप्ता को मिली बड़ी भूमिका, 27 पदाधिकारी निर्विरोध

ब्रेकिंग न्यूज़