City News Uttar Pradesh
महंगाई ने छीनी 'सोने-चांदी' बाजार की चमक: आम आदमी की 'मजबूरी' बना 'रोल्ड गोल्ड'
उत्तर प्रदेश

महंगाई ने छीनी ‘सोने-चांदी’ बाजार की चमक: आम आदमी की ‘मजबूरी’ बना ‘रोल्ड गोल्ड’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सोने-चांदी की बेकाबू होती कीमतों ने अब सर्राफा बाजार की रौनक पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। कभी शादियों, त्योहारों और मांगलिक अवसरों पर ‘चमक’ से भरे रहने वाले ‘जेवरात अब आम आदमी की पहुंच से बाहर’ होते जा रहे हैं। हालात यह हैं कि महंगाई की मार झेल रहा मध्यम वर्ग अब मजबूरी में असली सोने से मुंह मोड़कर रोल्ड गोल्ड और कम कैरेट के गहनों की ओर रुख कर रहा है। बांदा सहित पूरे बुंदेलखंड में यह बदलाव साफ नजर आने लगा है।

महंगाई ने छीनी 'सोने-चांदी' बाजार की चमक: आम आदमी की 'मजबूरी' बना 'रोल्ड गोल्ड'

बीते कुछ महीनों में सोने और चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया है। बाजार के जानकारों के अनुसार हाल ही में सोने का भाव करीब 36 हजार 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी ने 2 लाख 5 हजार रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान बना दिया।

महंगाई ने छीनी 'सोने-चांदी' बाजार की चमक: आम आदमी की 'मजबूरी' बना 'रोल्ड गोल्ड'

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू मांग के चलते आने वाले दिनों में भी महंगाई का यह सिलसिला थमने वाला नहीं है। वहीं खरमास माह के कारण सहालग न होने से बाजार में मांग पहले से ही कमजोर चल रही है, पर सोना एवं चांदी की कीमत उड़ान भर रही है।

महंगाई ने छीनी 'सोने-चांदी' बाजार की चमक: आम आदमी की 'मजबूरी' बना 'रोल्ड गोल्ड'

इन स्थितियों में हालत यह है की अब ग्राहक भारी-भरकम 22 कैरेट के गहनों के बजाय हल्के वजन और कम कीमत वाले विकल्प तलाश रहे हैं। यही कारण है कि सर्राफा बाजार में 14 कैरेट सोने के गहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। कम कैरेट होने के बावजूद ये गहने डिजाइन और मजबूती के मामले में ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

महंगाई ने छीनी 'सोने-चांदी' बाजार की चमक: आम आदमी की 'मजबूरी' बना 'रोल्ड गोल्ड'

बांदा के सर्राफा व्यवसायी प्रताप रुपौलिहा बताते हैं कि सोने के दामों में भारी उछाल के चलते ज्वैलर्स को भी अपने कारोबार के तरीके बदलने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि 22 कैरेट सोने की तुलना में 14 कैरेट के गहने काफी सस्ते पड़ते हैं, इसलिए ग्राहक इन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ज्वैलर्स भी अब नए-नए डिजाइनों में 14 कैरेट की जूलरी तैयार कर रहे हैं, ताकि बाजार में टिके रह सकें।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रालोद के बुंदेलखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी प्रफुल्लित: चरण सिंह को भारत रत्न के निर्णय को सराहा

City News Uttar Pradesh

भाजपा में हमीरपुर लोकसभा के लिये टिकट की राजनीति गरमाई : चतुष्कोणीय संघर्ष की स्थिति

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का मकर संक्रांति पर विशेष पूजन: बांदा को महानगर बनाने की कामना

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में भाजपा का दस और समाजवादी पार्टी का तीन सीटों पर कब्जा, पढ़िए किस सीट पर किसने लहराया जीत का परचम, किसको मिले कितने वोट

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव, गर्मी के साथ दिनोदिन तेज हो रही चुनावी सरगर्मी …

खेत गई नौ वर्षीय छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म, एससी-एसटी व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा हुआ दर्ज …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़