- विनोद मिश्रा
हमीरपुर। हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा संसदीय सीट पर भाजपा में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही “टिकटार्थीयों के बीच टिकट हासिल करने का शीत युद्ध शुरू” हो गया है।

हमीरपुर -महोबा एवं तिंदवारी को मिलाकर बनीं हमीरपुर लोक सभा सीट पर लगातार “दो बार से भाजपा के पुष्पेन्द्र सिंह प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। लेकिन अपने कार्यकाल में वह कथित तौर पर जनता के मनमीत नहीं बन पाये” ? हालांकि वह अपने आप को विकास पुरुष से कम नहीं मानते एवं उनके खास समर्थक भी उनकी छवि विकास पुरुष के रूप में प्रचारित कर रहें हैं। पर “हालात यह हैं की जनता इनसे रूठी है” ?

दूसरी तरफ “यहां से टिकट के प्रबल दावेदरों में पूर्व विधायक दलजीत सिंह के अलावा दिलीप सिंह, पूर्व विधायक युवराज सिंह एवं शिव शंकर सिंह” के नामों की प्रमुख रूप से चर्चा हैं।
इसमें दिलीप सिंह इस लोकसभा से पिछला चुनाव बसपा के टिकट पर लड़े थे। बाद में हार के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था।

वहीं “इस संसदीय सीट पर जनता के दिलों में पूर्व विधायक दलजीत सिंह के नाम की बहार जोरदारी से उछालें” मार रही है। “जन चर्चा में दलजीत सिंह की लोकप्रियता उच्च पायदान पर मानी” जा रहीं है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी “केंद्रीय चुनाव सिमिति का एक बिंदु यह भी है की जो दो बार से लगातार सांसद है उसे टिकट तभी दिया जाये जब जातीय समीकरण आदि की विषम परिस्थितियां हों ! ऐसे में सांसद पुष्पेन्द्र के कार्यकाल की जन समीक्षा करते पुनः टिकट हासिल कर पाना काफी टेढ़ी खीर माना जा रहा है” ?
पर यह भी है की राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है ! इस प्रकार इस संसदीय सीट पर भाजपा में टिकट हासिल करने का प्रमुख रूप से चतुष्कोणीय मुकाबला प्रत्यक्ष तौर पर समझ में आ रहा है। वहीं “यह भी संभावनाएं व्यक्त की जा रहीं हैं की प्रदेश मंत्री परिषद से भी किसी को प्रत्याशी बना दिया जाये तो आश्चर्य” नहीं होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
