27.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda – चुम्मा-चुम्मा में बढ़ा मनोबल : बालू भरे ट्रकचालक द्वारा सिपाही के अपहरण का प्रयास 

  • विनोद मिश्रा
बांदा । चुम्मा-चुम्मा के खेल में गजब हो गया। जिले में खनिज अधिकारी द्वारा पकड़े गए बालू के ओवरलोड ट्रक को पुलिस सुपुर्दगी में ले जा रहे कांस्टेबल को ट्रक चालक ने अपहृत करने का दुस्साहस किया। कांस्टेबल का ट्रक में जबरन चालक ने उसका मोबाइल भी छीन लिया।
पुलिस के पीछा करने पर चालक और क्लीनर बांदा-टांडा हाईवे पर ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध बंधक बनाने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल उनके नाम-पता अज्ञात हैं।
आपको बतादें कि मंगलवार को सुबह खनिज अधिकारी ने चेकिंग के दौरान मेडिकल कालेज के पास ओवरलोड ट्रक को पकड़कर सीज करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करने के लिए तिंदवारी रोड स्थित मंडी समिति परिसर के लिए रवाना किया। ट्रक में चालक और क्लीनर के साथ मेडिकल कालेज चौकी का कांस्टेबल विकास यादव भी था।
मंडी समिति में चालक ने ट्रक रोकने की बजाय रफ्तार और तेज कर दी। कांस्टेबल के विरोध करने पर उसे धमकाया। इस बीच कांस्टेबल ने चौकी प्रभारी प्रेमपाल को सूचना दे दी। इससे बौखलाए ट्रक चालक ने कांस्टेबल का फोन भी छीन लिया।
कंट्रोल रूम से वायरलेस के जरिए संबंधित थाना-चौकियों को अलर्ट कर दिया गया। साथ ही कोतवाली पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। बांदा-टांडा हाईवे पर तिंदवारी थाना क्षेत्र के कुरसेजा पुलिस चौकी के पास अवरोध खड़े कर दिए गए। इस पर वहां ट्रक खड़ा करके चालक और क्लीनर भाग गए।कांस्टेबल विकास की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात चालक व क्लीनर के विरुद्ध धारा 342 व 353 की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इंसपेक्टर जयश्याम शुक्ला और चौकी प्रभारी प्रेम पाल ने बताया कि चालक-क्लीनर की तलाश की जा रही है।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की ‘पहल’ रंग लाई: मेडिकल कॉलेज में बन रही चाइल्ड इमरजेंसी से बड़ी राहत

City News Uttar Pradesh

बांदा में शराब सेल्समैन को पीटकर दो लाख की लूट, थाने के पास बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

City News Uttar Pradesh

फिल्मी स्टाइल में किशोरी के घर पहुंचा प्रेमी: ग्रामीणों ने दबोचकर की धुनाई, फिर पुलिस को सौंपा

City News Uttar Pradesh Desk

पुलिस ने 25 लाख की चोरी का किया बड़ा खुलासा: कब्जे से चांदी- सोने के जेवर बरामद

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल द्वारा कृषि महाविद्यालय का निरीक्षण: स्वच्छता पर जोर

परिवहन विभाग का चला हंटर: सरकारी विभागों के निजी वाहन हुए बेनकाब

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़