30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा में लिया भाग, पंचायत अध्यक्ष सुनील ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा में लिया भाग, पंचायत अध्यक्ष सुनील ने किया स्वागत

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बबेरू में भगवान महादेव के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विशेष आमंत्रण पर आगमन हुआ। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल और उनके पार्टी जनों द्वारा किया गया। मंत्री ने मंदिर में पूजा अर्चना की और धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की।

जल शक्ति मंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा में लिया भाग, पंचायत अध्यक्ष सुनील ने किया स्वागत

स्वतंत्र देव सिंह पहाड़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महादेव की पूजा अर्चना की और इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने।मंत्री के आगमन पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने पार्टी जनों के साथ उनका शानदार स्वागत किया। मंत्री के साथ इस अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा नेता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

जल शक्ति मंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा में लिया भाग, पंचायत अध्यक्ष सुनील ने किया स्वागत

स्वागत समारोह के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने जल शक्ति मंत्री को बबेरू विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभागीय कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने मंत्री से जिले में जल आपूर्ति, स्वच्छता और जल संरक्षण से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की। इन कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

जल शक्ति मंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा में लिया भाग, पंचायत अध्यक्ष सुनील ने किया स्वागत

जल शक्ति मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को समझाया। उन्होंने जल शक्ति मंत्रालय के तहत चल रही योजनाओं की जानकारी दी। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंत्री ने क्षेत्रवासियों से जल के बेहतर उपयोग और संरक्षण के लिए जागरूक रहने की अपील की। इस आयोजन ने बबेरू में एक नई ऊर्जा का संचार किया और क्षेत्रवासियों में उत्साह और उम्मीद की भावना पैदा की।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda – डीएम आनन्द द्वारा चुम्मा चुम्मा पर सख्ती : एसडीएम व सीओ देंगे रिपोर्ट, नहीं हो रहा अवैध खनन व ओवरलोडिंग।

City News Uttar Pradesh

प्रधान डाकघर में नहीं बन रहे आधार कार्ड : जनता परेशान, अफसर उदासीन

City News Uttar Pradesh

गेहूं के दाम में ‘महंगाई का बम’: खरीद बंद होते ही ‘तगड़ा’ उछाल !

City News Uttar Pradesh Desk

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई चिंता: डीएम रीभा ने जारी की विशेष एडवाइजरी, प्रशासन ‘अलर्ट’

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद पहुंचे अस्पताल : मची अफरा तफरी, देखा आक्सीजन प्लांट …

युवक का फंदे से लटकता मिला शव, नवरात्र में पक्की होनी थी शादी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़