25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक ने विकास कार्यों में अनदेखी पर अधिकारियों को लगाई फटकार: कहा यह "दादागीरी" बर्दाश्त नहीं
उत्तर प्रदेश

विधायक ने विकास कार्यों में अनदेखी पर अधिकारियों को लगाई फटकार: कहा यह “दादागीरी” बर्दाश्त नहीं

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। शनिवार को अपने पैतृक गांव “जरर” पहुंचे तो पता चला कि लघु सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी (सीडी) ने बिना किसी सूचना के तालाब और सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। इस पर विधायक ने दोनों विभागों के अधिशासी अभियंताओं की जमकर खबर ली और इसे मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना करार दिया।

विधायक ने विकास कार्यों में अनदेखी पर अधिकारियों को लगाई फटकार: कहा यह "दादागीरी" बर्दाश्त नहीं

डॉ. बाबूलाल तिवारी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर अपने गांव में तालाब और संपर्क सड़क बनाने की स्वीकृति ली थी। लेकिन अधिकारियों ने उन्हें सूचित किए बिना ही निर्माण कार्यों को अंजाम दिया। विधायक ने इसे जनप्रतिनिधियों की भूमिका को दरकिनार करने का गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि शिलान्यास या उद्घाटन जैसे कार्यों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी जरूरी है, लेकिन अफसरों ने मनमानी कर यह अधिकार छीन लिया।  विधायक ने लघु सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि यह ब्यूरोक्रेसी की दादागीरी है, जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक ने विकास कार्यों में अनदेखी पर अधिकारियों को लगाई फटकार: कहा यह "दादागीरी" बर्दाश्त नहीं

उन्होंने ठेकेदारों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया। अधिशासी अभियंता प्रेमनारायण ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में सुधार का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होनी चाहिए। लेकिन अफसरों ने इसे अनदेखा कर न सिर्फ उनके अधिकारों का हनन किया, बल्कि मुख्यमंत्री के आदेशों की भी अवहेलना की है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से किसी भी निर्माण कार्य में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। डॉ. तिवारी ने कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही हुई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के माडल गांवों में स्वच्छता अभियान फुर्र : आनंद नें गेंद नगेन्द्र के पाले में फेंकी

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी का बड़ी कार्रवाई की ओर इशारा: झांसी-ललितपुर के अफसरों से बेहद खफा दिखे सीएम, कहा – लापरवाह अधिकारी बख्शा नहीं जाएगा

भाजपा के हर विधायक और सांसद की बनेगी रिपोर्ट: चुनाव में भितरघात करने वालों का भी होगा जिक्र, होगा बड़ा एक्शन

City News Uttar Pradesh

जाति व्यवस्था पर मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी का हमला

City News Uttar Pradesh

बांदा : बैनामा से नाराज हिस्ट्री शीटर ने तमंचे के बल पर किया किशोर का अपहरण …

थानाध्यक्ष चलाता था वसूली का सिंडिकेट: पूरी पुलिस चौकी एक झटके में सस्पेंड, दो पुलिसकर्मी समेत 16 गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़