City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद द्वारा जलजीवन मिशन की समीक्षा: अधिकारियों के छूटे छक्के
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद द्वारा जलजीवन मिशन की समीक्षा: अधिकारियों के छूटे छक्के

  • विनोद मिश्रा

इटावा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन की समीक्षा की। मंत्री के “ताबड़ -तोड़ सवालों से विभागीय अधिकारी वातानुकूलित सभागार में पसीनें -पसीने” दिखे। उन्होंने हर घर नल जल योजना के तहत जनपद में निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ जलसंरक्षण एवं बाढ़ नियन्त्रण पर हो रहें कार्यों का हाल जाना।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद द्वारा जलजीवन मिशन की समीक्षा: अधिकारियों के छूटे छक्के
Review of Jal Jeevan Mission by Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad: Officers missed sixes

अधिकारियों को अपनी “गहरी नालेज का आभास कराते हुये यह संकेत भी दिये की उन्हें मालूम है की जन्नत की हकीकत क्या” है। बैठक में मंत्री ने जनपद में संचालित पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि चारों कार्यदाई संस्थाएं लक्षित पेयजल परियोजनाओं पर कार्य शीघ्रता के साथ निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करें, जिससे इन परियोजनाओं के आसपास निवासरत ग्राम वासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सरकार की मंशानुरुप पूर्ण हो सके। परियोजनाओं पर निर्धारित समया वधि में कार्य पूर्ण करके राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें। परियोजना से संबंधित अधिकारियों को लगन के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित भी किया।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद द्वारा जलजीवन मिशन की समीक्षा: अधिकारियों के छूटे छक्के
Review of Jal Jeevan Mission by Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad: Officers missed sixes

मंत्री रामकेश नें कहा की पेयजल परियोजनाओं के तहत तैयार की जाने वाली पानी की टंकी एवं अन्य संबंधित इकाइयों के ऊपर राष्ट्रध्वज भी लगाएं जिससे आम जनमानस तक राष्ट्र की अखंडता एवं एकता का संदेश प्रसारित हो सके। सिंचाई विभाग ,को सभी नहरों के संचालन के निर्देश दिये। कहा की अनिवार्य रुप से टेल तक पानी पहुंचना चाहिये, जिससे यहां के कृषकों को फसलों की सिंचाई में असुविधा न हो। मंत्री ने भूगर्भ जल संवर्धन अधिकारी को निर्देश दिये। जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की निगरानी ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर पूर्ण करेनें को कहा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त दिनेश सिंह ने दिए निर्देश : गैरहाजिर कर्मियों पर करें कार्यवाही …

City News Uttar Pradesh

दिनदहाड़े नलकूप कर्मी को बंधक बनाकर लूटपाट, बिजली विभाग के अधिकारी बनकर आए थे लुटेरे

कृषक जागरूकता अभियान औपचारिकता में सिमटा : जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील हुये खिन्न !

City News Uttar Pradesh

बिन ब्याही युवती बनी मां, नवजात की मौत: आरोप -भावी दामाद बच्ची का पिता !

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें ग्रामीण आवास योजना में सुधार को लिखा पत्र

“खबर का असर” : बालू के अवैध खनन एवं परिवहन में “इंस्पेक्टर समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़