25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
चौदह घंटे बिजली गुल होने से जनता में उबाल: किया हंगामा
उत्तर प्रदेश

चौदह घंटे बिजली गुल होने से जनता में उबाल: किया हंगामा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली आपूर्ति पटरी पर आ जायेगी यह दावे विभागीय अधिकारियों के खोखले साबित हो रहे है। भीषण गर्मी में नए केबल और ट्रांसफार्मर जवाब दे रहे हैं। केबल बिछाने के नाम पर ठेकेदारों की मनमानी भी शहरवासियों पर भारी पड़ रही है। गुलाब बाग व खाईंपार में बुधवार को सुबह 11 बजे शटडाउन लिया गया। रात 12 बजे तक बिजली नहीं आई। इससे मोहल्ले के लोग भड़क गए। एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

चौदह घंटे बिजली गुल होने से जनता में उबाल: किया हंगामा
Public is angry due to 14 hours of power cut: created ruckus

इसके अलावा रात में अन्य मोहल्लों में कहीं जंपर उड़ते रहे तो कहीं ट्रांसफार्मर गर्म होने पर कटौती की गई। लोगों ने भीषण गर्मी में छत व मैदान में घूमकर रात बिताई। पीलीकोठी उप केंद्र से जुड़े गुलाबबाग व खाईंपार फीडर में ठेकेदार नई एलटी लाइन बिछाने का कार्य कर रहे हैं। बुधवार को सुबह 11 बजे बिना अधिकारियों को सूचना दिए शटडाउन ले लिया गया, लेकिन मौके पर न ठेकेदार और न ही सुपरवाइजर पहुंचे। मजदूर मनमानी तरीके से काम करते रहे।

बिजली विभाग बना दगाबाज : "शासन की बतिया न मानें रे" का गा रहा है गीत

400 मीटर केबल बिछाने में मजदूरों ने 14 घंटे लगा दिए। भीषण गर्मी में लोगों के सब्र का बांध टूट गया। रात 11 बजे लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पीलीकोठी उप केंद्र से एसडीओ चंदन यादव और जेई शावेंद्र पटेल पहुंचे तो उन्हें खरी खोटी सुनाई। मजे की बात यह है कि दोनों को शटडाउन की जानकारी ही नहीं थी। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि अब ठेकेदार के लिखित देने पर ही शटडाउन दिया जाएगा। करीब 12 बजे लाइन चालू हुई तब लोगों को राहत मिली।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पटरी दुकानदार क्या नगर पालिका की ठगी का शिकार!कौन सुने फरियाद।

City News Uttar Pradesh

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh

News- एक और वारदात, सिर पर पत्थर मारकर युवक की हत्या…

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में बाढ़ का जल प्रलय : मंत्री रामकेश नें हमीरपुर का लिया जायजा

प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों नें बाढ़ का किया निरीक्षण : अन्य विकास कार्य भी देखें

हमीरपुर में चार दिन से लापता युवक का मिला शव : हत्या कर अधजली लाश को खेत में दफनाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़