27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
शहर में पालिका की भूमि पर अतिक्रमण : बुलडोजर से गिराये तीन घर
उत्तर प्रदेश

शहर में पालिका की भूमि पर अतिक्रमण : बुलडोजर से गिराये तीन घर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को स्वराज काॅलोनी में बुलडोजर की गर्जना कराई। पालिका की जमीन पर अवैध तीन कच्चे मकानों को गिरवा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी। कहा कि दोबारा अतिक्रमण किया तो जेल भेजेंगें।

शहर में पालिका की भूमि पर अतिक्रमण : बुलडोजर से गिराये तीन घर
Encroachment on Municipal land in the city: Three houses demolished by bulldozer

स्वराज काॅलोनी वार्ड 14 में पालिका के पार्क के आसपास कई लोगों ने अवैध रूप से कच्चे व पक्के मकान बना लिए हैं। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने तीन दिन पहले अवैध कब्जे करने वालों को चेतावनी दी थी। खुद अतिक्रमण न हटवाने पर गुरुवार को वह बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची।तीन कच्चे घरों को ढहवा दिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला व पुलिस टीम भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि धनपद, किशोरी व चुन्नू ने नगर पालिका की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। चेतावनी के बाद भी नहीं हटवाया जा रहा था। ईओ नीलम चौधरी ने कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लापरवाही की हद : परसौड़ा न्यू पीएचसी में कूड़े में फेंकी गईं दवाएं व सीरप

City News Uttar Pradesh

माफिया बेखौफ : जांच का नहीं कोई असर, बेखौफ निकल रहे मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक …

इंजेक्शन लगाते ही महिला की बिगड़ी तबियत, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

बालू खदान अमलोर खंड आठ बन गया है महाचोर : प्रशासन कब तक रहेगा खामोश !

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह करें नजरें इनायत, मंडियां हो गई हाई टेक कर्मी अप्रशिक्षित,व्यापार ठप !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें महाजन संपर्क अभियान को फिर दी उड़ान

ब्रेकिंग न्यूज़