31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News- एक और वारदात, सिर पर पत्थर मारकर युवक की हत्या…

 

आगरा – आगरा सदर के राजपुर चुंगी में दस्तावेज लेखक और प्रॉपर्टी डीलर हरेश पचौरी की बीच सड़क पर हत्या की घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि शहर में एक और हत्या हो गई। थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी में युवक को सिर कुचलकर मार डाला गया। इसके बाद उसके शव को अंसल एपीआई के गेट पर फेंक दिया गया। रविवार सुबह खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि बिचपुरी में रविवार सुबह अंसल एपीआई के गेट पर लोगों ने शव पड़ा देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। युवक के सिर और चेहरे पर पत्थर या भारी वस्तु से प्रहार करके मारा गया था। घटनास्थल के पास ही खून के छींटे पड़े थे। पास ही बीयर की केन, देशी शराब का पव्वा और तीन प्लास्टिक के गिलास पड़े थे। इससे आशंका है कि मृतक के साथ कुछ और लोग रहे होंगे। किसी बात पर विवाद के बाद युवक के सिर पर पत्थर से प्रहार करके हत्या कर दी गई।मृतक के दाहिने हाथ पर टैटू में फूल बना है। इसमें आरपी लिखा है। वह नीली धारीदार टी शर्ट, नीले रंग का लोअर, काली जैकेट पहने है। हुलिए से मजदूर प्रतीत हो रहा है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन आसपास के किसी व्यक्ति ने उसकी पहचान नहीं की। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।


सिकंदरा में मिला था महिला का शव शहर में सात दिन के भीतर ही यह दूसरी हत्या है जब शव को फेंका गया है। इससे पहले सिकंदरा के बाईंपुर में महिला की हत्या कर शव फेंका गया था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की हत्या भी सिर पर प्रहार करके की गई थी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गेहूं की फसलों से “केन नहरें नहीं करेंगी आई लव यू”: बांध हो गये हैं बांझ, नहीं है पानी

City News Uttar Pradesh

आजम खान ने वाई श्रेणी सुरक्षा लेने से किया इनकार: बोले- हमारी सुरक्षा नहीं बनेगी राजनीतिक ‘औजार’

City News Uttar Pradesh

चंद्रावल की लहरों ने ‘छीन’ लिए ‘तीन चिराग’: एक साथ उठे दो सगे भाई-बहन के जनाजे

City News Uttar Pradesh Desk

“घर में नहीं हैं दानें, अम्मां चली भुजाने” की कहावत: नवंबर से धान खरीद हेतु प्रशासनिक तैयारी

City News Uttar Pradesh

मोहब्बत की खौफनाक हैवानियत? मिलने के बहाने बुलाया, प्रेमी समेत चार पर गैंगरेप का मुकदमा

डीएम के छापे में ‘स्वास्थ्य तंत्र’ की खुली कलई: नर्सों पर गिरी गाज, कहा- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़