सीतापुर। कांग्रेस धोखेबाज है, मध्य प्रदेश में गठबंधन को सीट देने के आश्वासन के बाद भी मुकर गए। यह पता होता कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (आइएनडीआइए) विधानसभा स्तर पर गठबंधन नहीं करेगी तो हम अपने नेताओं को वार्ता के लिए भेजते और न ही उनके नेताओं के फोन ही उठाते।

इसका मतलब यही है कि दूसरे दलों को बैठाकर कांग्रेस बेवकूफ बना रही है। जैसा व्यवहार किया, वही हम भी करेंगे। यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को शाहजहांपुर जाते समय पार्टी जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव के श्रीनगर कालोनी स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वरिष्ठ नेताओं (पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व कमलनाथ) ने समाजवादी पार्टी के नेताओं से रात एक बजे तक चर्चा की। हमारे आंकड़े देखकर छह सीटों का आश्वासन भी दिया, लेकिन जब सूची जारी की तो समाजवादी पार्टी शून्य रही। कांग्रेस ने गठबंधन में सीटें न देकर हमें धोखा दिया है। उत्तर प्रदेश व केंद्र के लिए भविष्य में गठबंधन की बात आएगी तो हम भी सोंचेंगे।
– कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कोई हैसियत नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की काेई हैसियत नहीं। क्या वह पटना व मुंबई की बैठक में थे। उनको ऐसा नहीं बोलना चाहिए। ऐसा बोलने वाले कांग्रेसी भाजपा से मिले हुए हैं। कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि अपने चिरकुट टाइप के छोटे नेताओं से हमारी पार्टी के लिए काेई बयान न दिलवाएं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
