28.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- जल संस्थान : उपभोक्ताओ को गुड़ दिखा कर मारा पत्थर ! मची हाय-तोबा !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल संस्थान की कार्य पद्दति अजब और गजब है। अपने उपभोक्ताओ को गुड़ दिखाकर पत्थर मार रहा है।अमृत योजना में लाभान्वित जनता में हाय-तोबा मच गई है! वह कैसे जानने के लिए पढ़े हमारी पूरी खबर। केंद्र सरकार की अमृत योजना से लाभांवित 1150 कनेक्शन धारकों को अब पानी का मूल्य चुकाना पड़ रहा है। इन्हें कनेक्शन मुफ्त मिला था। अब जल संस्थान इनसे पिछले ढाई साल का जल मूल्य वसूल रहा है। प्रत्येक कनेक्शन धारक को पहली छमाही का 3738 रुपये का बिल भेजा है। ढाई साल का कुल बिल लगभग 1.50 करोड़ रुपये अदा करना होगा।

अमृत योजना से वर्ष 2018 में शहरी क्षेत्र में बीपीएल परिवारों को केंद्र सरकार की इस योजना से मुफ्त पाइप लाइन कनेक्शन दिए गए थे। उपभोक्ताओं ने यह समझा कि मुफ्त कनेक्शन के साथ ही मुफ्त पानी भी मिलेगा। उपभोक्ताओं की यह सोच ढाई साल तक सही साबित होती रही। जल संस्थान ने कोई बिल नहीं भेजा, लेकिन अब उपभोक्ता सक ते में हैं। जल संस्थान ने कनेक्शन अवधि से अब तक का बिल भेज दिया है। जिले में इस योजना के 1150 लाभार्थी हैं। उन्हें छमाही बिल जारी हुए हैं।


अमृत योजना से जनपद में कुल 4343 कनेक्शन होने थे। इस योजना में पानी उपलब्ध कराने पर जल संस्थान ने हाथ खड़े कर लिए थे। इस पर कार्यदायी संस्था ने महज 1150 ही कनेक्शन किए थे। जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता वीरेंद्र श्रीवास्तव कहते हैं की अमृत योजना से जनपद में किए गए मुफ्त कनेक्शनों का जल मूल्य वसूली की जा रही है। संबंधित उपभोक्ताओं को बिल जारी किए गए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की ऐतिहासिक पहल: 46 करोड़ से बनेगा ‘बुंदेलखंड’ का पहला ‘साइंस पार्क’

City News Uttar Pradesh

जयराम बछेऊरा का कमाल : दीवारी नृत्य में भांजी लाठी, दर्शक आश्चर्य चकित …

City News Uttar Pradesh

अजीत सिंह हत्याकांड :पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, हत्‍या की साज‍िश का आरोप ..

City News Uttar Pradesh

डीएम जे.रीभा का ‘खनन विभाग’ पर शिकंजा: पट्टाधारकों और ट्रांसपोर्टरों को ‘कड़ी’ चेतावनी

सुरक्षा में बड़ी चूक : कचहरी परिसर में अपराधी ने अधिवक्ता के ऊपर ताना तमंचा, मच गई अफरा-तफरी

City News Uttar Pradesh

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रमोद श्रीवास्तव द्वारा मान्यता पूर्ण होने पर मन्दिर में पूजा, चढ़ाया प्रसाद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़