
- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रयागराज में तैनात उपनिरीक्षक उमेश कुमार बाजपेई ने तीन लोगों के खिलाफ गोली मारने की धमकी और अभद्रता का मामला दर्ज कराया है। घटना के पीछे प्लॉट विवाद को वजह बताया जा रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी दरोगा उमेश कुमार बाजपेई अवकाश पर अपने घर आए हुए थे।15 दिसंबर को देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी जितेंद्र तिवारी और उनके दो साथियों ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज और अभद्रता की। तहरीर में दरोगा ने बताया कि इन लोगों ने गोली मारने की धमकी दी। उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात कही।

दरोगा के मुताबिक, इन आरोपियों ने 3 अगस्त 2024 को उनके भतीजे शिवांशु से एक प्लॉट का कथित रूप से गलत तरीके से बैनामा करा लिया था। इस मामले को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। दरोगा का कहना है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी लगातार उन्हें धमका रहे हैं। दरोगा की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने जितेंद्र तिवारी और उनके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
