31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
वोट पर 'डाका' या 'लापरवाही? मतदाता सूची से 'दर्जनों नाम' गायब,डीएम दरबार पहुंची जनता
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

वोट पर ‘डाका’ या ‘लापरवाही? मतदाता सूची से ‘दर्जनों नाम’ गायब, डीएम दरबार पहुंची जनता

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोकतंत्र के सबसे बड़े हथियार ‘मताधिकार’ पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत डढ़वा मानपुर में दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनके “नाम बिना किसी सूचना, नोटिस या कारण” बताए “मतदाता सूची” से हटा दिए गए हैं। इस खुलासे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने इसे अपने संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला बताया है।

वोट पर 'डाका' या 'लापरवाही? मतदाता सूची से 'दर्जनों नाम' गायब,डीएम दरबार पहुंची जनताबुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और शिकायत पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से गांव के स्थायी निवासी हैं, नियमित रूप से मतदान करते आए हैं,फिर भी अचानक उनके नाम मतदाता सूची से गायब कर दिए गए। सबसे गंभीर बात यह है कि जिन लोगों के “नाम हटाए” गए हैं, उनका नाम किसी अन्य गांव, वार्ड या जिले की मतदाता सूची में भी दर्ज नहीं है। ऐसे में विचारणीय है कि आखिर किन परिस्थितियों में और किसके आदेश पर इन मतदाताओं को सूची से बाहर किया गया?

अंतिम मतदाता सूची देख "अरि मोरि दईया" की गूंज रही कराह, समीकरण गड़बड़ाये !ग्रामीणों के प्रतिनिधि रवि शिवहरे ने आरोप लगाया कि हटाए गए नामों में किसी प्रकार की डुप्लीकेसी नहीं थी। इसके बावजूद पात्र मतदाताओं को सूची से बाहर कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि “न तो कोई नोटिस मिला,न कोई सत्यापन” और न ही कोई कारण बताया गया। इससे पूरे मामले पर संदेह गहराता जा रहा है। लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर लोकतंत्र की बुनियाद माने जाने वाले मतदाता सूची से नाम हटाने जैसी गंभीर प्रक्रिया में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई? रामऔतार, संतोष कुमार, शिवकरन, राजा, रामप्रसाद, शिवशरण समेत कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र सौंपते हुए मांग की है कि बिना कारण हटाए गए सभी पात्र मतदाताओं के नाम तत्काल बहाल किए जाएं। जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नगर पालिका के लिये बड़ी मुश्किल : अवैध होर्डिंग से शहर की रोडे औऱ चौराहे फुल

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव : मतदान के दौरान डीएम-एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

यूपी: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आजम खां का लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा, सपा की विधानसभा में मजबूत विपक्ष देने की तैयारी

डेंगू का दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा प्रकोप : बांदा का स्वास्थ्य विभाग लाचार, राम भरोसे हो रहा इलाज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष का जनसंवेदना संदेश: ठंड में राहत और विकास को दी गति

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- डबल इंजन की सरकार में भी यूपी का हो रहा तिरस्कार, योगी सरकार को दी यह नसीहत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़