24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
महोबा में बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आए एसडीओ, जेई और संविदा कर्मी, विभाग में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश

महोबा में बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आए एसडीओ, जेई और संविदा कर्मी, विभाग में मचा हड़कंप

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

महोबा। बजरिया स्थित 220 केवी विद्युत पावर स्टेशन में सोमवार दोपहर जो कुछ हुआ, उसने पूरे बिजली विभाग को हिलाकर रख दिया। मेंटेनेंस कार्य के दौरान हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से तीन कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। इनमें एसडीओ, जेई और एक संविदा कर्मी शामिल हैं। घटना इतनी भीषण थी कि चिंगारी और धमाके जैसी आवाज सुनते ही बिजलीघर के भीतर अफरातफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में तीनों कर्मचारी जमीन पर गिर पड़े, जबकि बाकी स्टाफ भयभीत होकर दूर भागा। जानकारी के अनुसार, दीपावली से पहले विभाग ने सप्लाई लाइन को दुरुस्त रखने के लिए बड़े पैमाने पर मेंटेनेंस अभियान शुरू किया था। इसी क्रम में एसडीओ प्रवीण यादव, जेई सुरेश रैना और संविदा कर्मी नरेश कुमार सोमवार को 220 केवी स्टेशन पर कार्य कर रहे थे।

महोबा में बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आए एसडीओ, जेई और संविदा कर्मी, विभाग में मचा हड़कंप

झुलसे एसडीओ ने बताया कि कार्य के दौरान पनवाड़ी लाइन की 132 केवी लाइन का ब्रेकर अचानक फंस गया। इसी दौरान अर्थिंग के समय फ्लैशिंग हुई और तेज करंट दौड़ गया, जिससे तीनों लोग झुलस गए। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के दौरान जोरदार धमाका हुआ और पलभर में कमरे में धुआं भर गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारी किसी तरह घायलों को बाहर लेकर आए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीनों घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, जेई सुरेश रैना की हालत नाजुक बनी हुई है, उनके शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, एसडीओ प्रवीण यादव और संविदा कर्मी नरेश कुमार का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। 220 केवी पावर स्टेशन जैसा संवेदनशील केंद्र, जहां हजारों किलोवोल्ट का करंट दौड़ता है, वहां सुरक्षा के उपकरणों की कमी पर अब सवाल उठने लगे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वृद्धा आश्रम अव्यवस्थाओं का शिकार : न्यायिक अधिकारियों नें जाना हाल

विधायक प्रकाश द्वारा गरीबों की मदद जारी: सैकड़ों को मिला सहारा, आशिर्वाद से गये नवाजे

चुनाव आयोग की कार्रवाई : गोंडा के जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही को हटाया, उज्ज्वल कुमार नए डीएम नियुक्त, सपा ने की थी शिकायत

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश सुधारेंगे स्टेडियम के जर्जर हालत : अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल बना तपता तंदूर: बंदियों की चीखों से गूंज रहा है कारागार, बैरक बना जलता मैदान !

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल के छह वेंटीलेटर गायब : सीएमएस इसकी करायेंगे खोज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़