- ब्यूरो रिपोर्ट
मुरादाबाद। सात महीने पहले जिले के कांठ क्षेत्र में पकड़ी गई नकली अंग्रेजी शराब फैक्टरी के तार एक संगठित गिरोह से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना अर्पित समेत दस आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि बाकी छह की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। यह मामला छह मार्च 2025 का है, जब कांठ पुलिस, आबकारी विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गांव गांवड़ी-मुजफ्फरपुर टांडा (कांवड़ पथ मार्ग के पास) छापा मारा था।

छापे के दौरान नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ था। मौके से भारी मात्रा में शराब, रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन और निर्माण उपकरण बरामद किए गए थे। पुलिस ने तत्काल दस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में सामने आया कि अर्पित, निवासी हसनपुर बिल्लोच गुहावर, थाना नूरपुर (जिला बिजनौर), इस गिरोह का मास्टरमाइंड था। वह अपने साथियों मोहित उर्फ रोहित, आलोक, सुभाषचंद्र और उसका बेटा अनुराग चौहान, ओमवीर सिंह, देवेंद्र, राजेंद्र उर्फ राजू सक्सेना (धमौरा, थाना शहजादनगर, जिला रामपुर), हेमंत उर्फ छोटू (गुहावर) और अजय सैनी (रोशनपुर, थाना नूरपुर, बिजनौर) के साथ मिलकर नकली शराब का धंधा करता था। इन सभी पर अब गैंगस्टर एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
