City News Uttar Pradesh
बांदा : करोड़ों के गबन में फंसे धर्मेंद्र सिंह के बारे में एक और नया खुलासा
उत्तर प्रदेश

बांदा : करोड़ों के गबन में फंसे धर्मेंद्र सिंह के बारे में एक और नया खुलासा, पढ़िए क्या है पूरा मामला ? …

 

– कस्तूरबा गांधी विद्यालय भवन निर्माण में तीन करोड़ रुपये के गबन का है आरोप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भवन निर्माण में तीन करोड़ रुपये गबन में गिरफ्तार धर्मेंद्र सिंह ने बसपा शासनकाल में अपना रुतबा खूब बढ़ाया था। यहां पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव में वह प्रधान पद का दावेदार भी था। स्वजन भी हैरान है कि उसने कैसे इतना बड़ा ठेका ले लिया। उसे शरण देने वाला कौन राजनीतिक व्यक्ति था, इसकी भी जानकारी उन्हेंं नहीं है। ग्रामीण कहते हैैं कि उसके परिवार की हालत तो ऐसी नहीं दिखती जिससे लगे कि वह करोड़ों का गबन कर सकता है।


अतर्रा तहसील क्षेत्र के ग्राम बजरंगपुर नगवारा गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह को दो दिन पहले आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की छह सदस्यीय टीम ने घर से गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर बीपी सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने अतर्रा थाना प्रभारी वीरप्रताप सिंह को वारंट दिखाकर सहयोग मांगा था। वहां पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बसपा शासन में साल 2007 से 2012 के बीच धर्मेंद्र के हाव-भाव बदल गए थे। उस वक्त उसका रुतबा देखने वाला था। हालांकि काफी समय से वह गांव में ही है और खेती कर परिवार पालता है। इस दौरान उसका ऐसा कोई रिकार्ड भी नहीं रहा, जो किसी को संदेह में डालता। हालांकि पारिवारिक हालात भी ऐसे नहीं हैं, जिससे वह करोड़ों के गबन का आरोपित लगे।


धर्मेंद्र के चचेरे भाई ने बताया कि काफी पहले धर्मेंद्र बिजनौर में ठेकेदारी करते थे। करीब 10 साल पहले वह घर लौट आए थे। सिपाही पिता और दो भाइयों के निधन के बाद से वह यहीं 10 बीघा जमीन पर खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। यहां उन्होंने प्रधानी का चुनाव भी लड़ा। हालांकि वह यह नहीं बता सके कि राजनीतिक रूप से वह किसके साथ जुड़ा था, जो बिजनौर में जाकर इतना बड़ा काम ले लिया। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि ईओडब्ल्यू की टीम ने मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी थी। आरोपित को टीम अपने साथ ले गई। अब जांच के बाद तय होगा की आखिर गबन किस तरह किया गया और कौन-कौन इसमें शामिल है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री “रामकेश की बरसी कृपा”: बांदा -हमीरपुर मार्ग को “41 करोड़ 26 लाख” मंजूर

City News Uttar Pradesh

पत्नी के मोबाइल पर फोन से विवाद: अगले दिन फंदे से लटकी मिली लाश

City News Uttar Pradesh

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के छात्र का शव हास्टल में फंदे से लटका मिला, पुलिस को मिला चार पेज का सुसाइड नोट

City News Uttar Pradesh

यूपी : माननीय विधायक की ठसक हुई खत्म, पूर्व होते ही मुख्तार अब बांदा जेल का साधारण बंदी

श्वेता सिंह गौर मौत प्रकरण : आरोपी भाजपा नेता पति दीपक की जमानत अर्जी हुई खारिज

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के लोगों के लिए योगी सरकार लाई खास योजना, अब कम रेट में मिल सकेंगी पौष्टिक सब्जियां …

ब्रेकिंग न्यूज़