24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
नगर आगमन पर सपा पार्टी कार्यालय में हुआ स्वागत
उत्तर प्रदेश

नगर आगमन पर सपा पार्टी कार्यालय में हुआ स्वागत …

 

– कांग्रेसी नेताओं ने लखनऊ में ग्रहण की थी सपा की सदस्यता

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नगर आगमन पर पार्टी कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने साथियों का जोरदार तरीके से स्वागत किया। कहा कि समाजवादी पार्टी में ही सभी वर्गों का सम्मान है।
जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए कांग्रेस जिला महासचिव रहे कुतैवा जमा खान, प्रदेश सचिव सूचना विभाग कांग्रेस कुलदीप मिश्रा, मोईन खान व आसिफ़ लतीफ का नगर आगमन पर बिजली खेड़ा स्थित जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

प्रदेश सचिव छात्रसभा ओमनारायण त्रिपाठी विदित, अच्छेलाल निषाद, प्रियांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, मुशीर अहमद जिला अल्पसंख्यक सभा, मज़दूरसभा नासिर खान मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने पार्टी में शामिल होने वालो से संवाद कर समाजवादी पार्टी की सरकार के समय चल रही योजनाओं का जिक्र किया।

नगर आगमन पर सपा पार्टी कार्यालय में हुआ स्वागत

कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रितत्व काल में किसानों को सबसे ज्यादा मदद की। प्रदेश सचिव छात्रसभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने छात्रों को लैपटाप हो चाहे वह मुफ्त सिंचाई व्यवस्था हो और चाहे किसानों को फ्री बिजली देने का काम किया है। जिला कोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, कुतैवा जमा खान ने भी संबोधित किया।

संचालन जिला महासचिव हनीफ़ अहमद ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास, पूर्व मंत्री अच्छेलाल निषाद, राजन चंदेल, विद्यासागर तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, दिनेश यादव, प्रदीप परिहार, आरिफ अली, निहाल, वाजिद अली, बबलू, नौशाद, अबरार फारूकी, शाबिर, शाहिद बेग, रानू, शहजाद, मुलायाम यादव, नंदू यादव, हाजी आरिफ, शाहिद, लल्लू, सलीम, रामशरण शर्मा, अजय शुक्ल, जितेंद्र सिंह, आफताब व समाजवादी साथी उपस्थित रहे।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध के लिए भेजे जा रहे 32 पशु बरामद, तीन गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की मंत्री से हाई-लेवल मीटिंग: बांदा को ‘महानगर’ बनाने का रोडमैप तैयार

City News Uttar Pradesh

यूपी के हाइवे अब चमकेंगे : चालीस हजार करोड़ से बनेंगी दो हजार नई सड़कें भी, गांवों पर फोकस

भाजपा किसान मोर्चा नें कनवारा में लगाई किसान चौपाल …

City News Uttar Pradesh

एक्सप्रसे-वे पर काम कर रहे पश्चिम बंगाल के मजदूर की रहस्मयी ढंग से मौत, साथियों ने बताया सांस लेने में थी दिक्कत

City News Uttar Pradesh

चुनावों का ऐलान : विधायक प्रकाश नें बताया कैसे खिलेगा “कमल” !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़