27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
मिल्कीपुर उपचुनाव: परंपरागत मतों के इर्द-गिर्द सिमटी सपा, नहीं जीत सकी मतदाताओं का विश्वास
उत्तर प्रदेशराजनीति

मिल्कीपुर उपचुनाव: परंपरागत मतों के इर्द-गिर्द सिमटी सपा, नहीं जीत सकी मतदाताओं का विश्वास

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

मिल्कीपुर। उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विपक्षी दलों को करारा झटका दिया है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराकर यह साबित कर दिया कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

मिल्कीपुर उपचुनाव: परंपरागत मतों के इर्द-गिर्द सिमटी सपा, नहीं जीत सकी मतदाताओं का विश्वास

– सपा की पिछड़ा-दलित गठजोड़ की रणनीति हुई बेअसर

समाजवादी पार्टी इस चुनाव में “पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक” वोट बैंक के सहारे मैदान में उतरी थी, लेकिन यह दांव पूरी तरह असफल साबित हुआ। 70,000 यादव और 35,000 मुस्लिम मतदाताओं के समर्थन की उम्मीद में उतरी सपा अपने पारंपरिक वोट बैंक को भी नहीं बचा सकी। 2022 विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार सपा को 19,218 वोट कम मिले। वहीं, लोकसभा चुनाव में मिली बढ़त को भी बरकरार रखने में पार्टी असफल रही।

बांदा भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर सियासी घमासान: 20 से अधिक नेताओं ने "ठोकी ताल", पार्टी में बढ़ी खींचतान

– भाजपा ने साधा हर वर्ग का समर्थन

भाजपा ने दलित और सवर्ण मतदाताओं को साधने की जो रणनीति अपनाई, उसने पार्टी को बड़ी जीत दिलाई। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दों ने मतदाताओं को भाजपा की ओर आकर्षित किया। खासतौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यक्तिगत छवि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का सकारात्मक प्रभाव इस चुनाव में देखने को मिला।

– राम मंदिर मुद्दे पर भी पड़ा असर

फैजाबाद लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद पार्टी ने इस उपचुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। राम मंदिर निर्माण के बाद भी फैजाबाद लोकसभा सीट पर हार की टीस भाजपा ने इस जीत से पूरी कर ली। पार्टी के रणनीतिकारों ने मतदाताओं को यह समझाने में सफलता पाई कि भाजपा ही विकास और स्थिरता की गारंटी है।

बांदा उपचुनाव: बबेरू में भाजपा का जलवा, अतर्रा में सपा और बांदा में निर्दलीय की शानदार जीत

– सपा को नहीं मिला अन्य जातियों का समर्थन

सपा ने दलितों को रिझाने के लिए बड़े दावे किए, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही निकली। पार्टी पासी समाज को लामबंद करने में नाकाम रही। सवर्ण मतों में सेंध लगाने के लिए सपा ने ब्राह्मण नेताओं को प्रचार में लगाया, लेकिन इसका भी कोई खास असर नहीं हुआ। इसी तरह क्षत्रिय मतदाताओं को लुभाने की कोशिशें भी नाकाम रहीं।

– क्या कहते हैं राजनीतिक विश्लेषक ?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव में भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण पार्टी की मजबूत संगठनात्मक पकड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता रही। वहीं, सपा की रणनीति में स्पष्टता की कमी और जातिगत समीकरणों पर अत्यधिक निर्भरता उसके लिए घातक साबित हुई। मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों ने यह साफ कर दिया कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में भाजपा का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी” के साथ शारदीय नवरात्र का हुआ समापन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती व विधायक प्रतिनिधि रजत बोले: विद्यार्थी ही ‘गढ़ेंगे’ देश का ‘भविष्य’

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस मामले में 5 जुलाई को होगी गवाही, गैंगस्टर केस में 28 को होगी सुनवाई

City News Uttar Pradesh

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता ने फांसी लगा दी जान

जेल में बंद कथित नटवरलाल बर्खास्त सहायक आयुक्त सर्वेश दीक्षित प्रकरण पर न्यायलय में 8 सितंबर को सुनवाई 

City News Uttar Pradesh

भीषण गर्मी व लू का कहर जारी: चित्रकूट में छह लोगों की मौत, गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल

ब्रेकिंग न्यूज़