27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बंगाल हिंसा पर विहिप का फूटा आक्रोश: रोहिंग्या घुसपैठियों को बाहर निकालने की उठी आवाज़
उत्तर प्रदेश

बंगाल हिंसा पर विहिप का फूटा आक्रोश: रोहिंग्या घुसपैठियों को बाहर निकालने की उठी आवाज़

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पश्चिम बंगाल में जारी “हिंसा” के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। विहिप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

बंगाल हिंसा पर विहिप का फूटा आक्रोश: रोहिंग्या घुसपैठियों को बाहर निकालने की उठी आवाज़

विहिप के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में सुनियोजित तरीके से हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। कई जगहों पर हिंदुओं के घर जलाए गए हैं और सैकड़ों परिवारों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वहां की सरकार हिंसा रोकने की बजाय हिंसाकारियों को संरक्षण दे रही है।

बंगाल हिंसा पर विहिप का फूटा आक्रोश: रोहिंग्या घुसपैठियों को बाहर निकालने की उठी आवाज़

विहिप का आरोप है कि “हम देश के राष्ट्रपति से आग्रह करते हैं कि हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। बंगाल में जिस तरह की हिंसा हो रही है, वह मानवता के खिलाफ है। वहाँ की सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है।” विहिप कार्यकर्ताओं ने मांग की कि हिंसा की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। साथ ही बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकाला जाए।

बंगाल हिंसा पर विहिप का फूटा आक्रोश: रोहिंग्या घुसपैठियों को बाहर निकालने की उठी आवाज़

ज्ञापन में लिखा गया है कि यदि स्थिति को जल्द नियंत्रित नहीं किया गया तो यह पूरे देश में सांप्रदायिक तनाव को जन्म दे सकता है। कलक्ट्रेट परिसर में भारी संख्या में कार्यकर्ता भगवा झंडे और बैनर लेकर पहुंचे। नारेबाजी करते हुए उन्होंने ज्ञापन सौंपा। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल भी तैनात रहा, लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। रहा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शिक्षकों नें पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 मांगों को लेकर मंत्री एवं विधायक को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी बोले- प्रगति पर है चित्रकूट को विकसित करने का कार्य

City News Uttar Pradesh

सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेड कर रहा “जपूं तेरा नाम” भजन …

City News Uttar Pradesh

केन-बेतवा लिंक का ‘कार्य’ लगने लगा ब्रेक: बांदा की बढ़ी टेंशन, क्या होगा परिणाम ?

City News Uttar Pradesh Desk

दरिंदगी: युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्रेकिंग न्यूज़