28 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत चुनाव, प्रत्याशी व प्रस्तावक ही जा सकेंगे नामांकन दाखिल करने …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। अबकी बार चुनाव में कोरोना संक्रमण के चलते विशेष सावधानी बरती जा रही है। गेट पर ही प्रत्याशी व उसके प्रस्तावक की थर्मल स्क्रीनिग की जाएगी। दोनो को मॉस्क लगाकर नामांकन दाखिल करने जाना होगा। प्रत्याशी के साथ सिर्फ प्रस्तावक को ही काउंटर में जाने की अनुमति रहेगी।


जिले में 21 दिन तक लगातार नामांकन पत्रों की बिक्री के बाद अब शनिवार व रविवार को ब्लाक व जिला पंचायत कार्यालय में दो दिन नामांकन दाखिल होंगे। कई दिनों से दावेदार प्रपत्र तैयार करने में जुटे हैं। उधर प्रशासन द्वारा नामांकन स्थलों में सुरक्षा सहित विशेष इंतजाम किए गए हैं। खासकर कोरोना संक्रमण को देखते हुए खास सावधानी बरती जाएगी। अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए बचाव के विशेष एतिहात बरता जाएगा। प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक नामांकन दाखिल करने जाएंगे। ब्लाकों व जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन दाखिले के लिए बेरीकेडिग कर अलग-अलग काउंटर बना दिए गए हैं। महुआ विकासखंड में तैनात ग्राम प्रधान व सदस्य पद के आरओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि विकासखंड में न्यायपंचायतवार दस काउंटर बनाए गए हैं। सभी में अलग-अलग बेरीकेडिग करा दी गई है। साथ ही नामांकन दाखिले के दौरान आपस में शारीरिक दूरी बनी रहे गोले बनाए गए हैं। उन्हीं गोलों के अंदर खड़े होकर प्रत्याशी व प्रस्तावक नामांकन दाखिल करेंगे। मुख्य गेट पर थर्मल स्क्रीनिग करायी जाएगी। बड़ोखर विकासखंड के आरओ एमपी गौतम ने बताया कि ब्लाक में प्रधान व सदस्य पद के नामांकन दाखिल करने को नौ काउंटर बेरीकेडिग के साथ बनाकर उनमें गोले बना दिए गए हैं। इसी तरह अन्य ब्लाकों में भी तैयारी की गई है।


जिले में चौथे व अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए 17 व 18 अप्रैल को ब्लाकों एवं जिला पंचायत कार्यालय में दावेदार नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक दोनों दिन दावेदार नामांकन दाखिल करेंगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपराधियों पर पैनी नजर: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर बढ़ी गश्त

City News Uttar Pradesh

भाजपा अध्यक्ष कल्लू सिंह नें कहा डिजिटल शिक्षा से सशक्त होंगे विद्यार्थी: बांटा टेबलेट

City News Uttar Pradesh

युवक को चाकू से गोदने वाला हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा के औचक निरीक्षण से जिला अस्पताल में हड़कंप: खामियां देख भड़कीं

City News Uttar Pradesh

जिले के वरिष्ठ पत्रकार केशव गुप्ता का निधन : पत्रकारों में शोक की लहर

बांदा में रिश्तों का कत्ल : दिव्यांग पिता के दूध मांगने पर बदले में कलयुगी बेटे ने दी दर्दनाक मौत …

ब्रेकिंग न्यूज़