26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद : महिला की गला काटकर निर्मम हत्या, धड़ से कुछ दूरी पर पड़ा मिला सिर, गांव में फैली सनसनी …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो ) 

फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में साइकिल से घर वापस जा रही महिला की रंजिश में गला काट कर निर्मम हत्या कर दी गई। उसका सिर धड़ से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। महिला की गांव के ही कुछ लोगों रंजिश चल रही थी। उसी मुकदमे के संदर्भ में वह अपने वकील से मिलने के बाद वापस घर जा रही थी।


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव राजानगला (रम्पुरा) निवासी रामपाल खेती करता है। उसकी गांव के लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। सात अप्रैल को रामपाल की पत्नी अंजू यादव ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी। इस पर अंजू मामले की शिकायत करने 27 अप्रैल को कलक्ट्रेट गई थी।


वहां आरोपी उसे नजर आए। इसकी उसने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। पुलिस ने इस मुकदमे को 11 मई को दर्ज कर लिया था। इसके बाद गांव के करीब 100 लोग मुकदमे को झूूठा बताकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर कोतवाल जयप्रकाश पाल मौके पर पहुंचे थे।


उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया था। इस पर गांव के लोग वापस चले गए थे। शुक्रवार देर शाम अंजू मुकदमे के संदर्भ में बात करने के लिए अपने वकील के घर गई थी। वहां से वह रात करीब नौ बजे साइकिल से वापस घर जा रही थी। तभी गांव के प्राथमिक स्कूल से 50 मीटर दूर कुछ लोगों ने घेर उसे लिया और धारदार हथियार हमला कर उसकी हत्या कर दी।


उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। चीखपुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक हमलावर भाग गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मौके पर पहुंचकर मामले जानकारी ली।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : बैनामा से नाराज हिस्ट्री शीटर ने तमंचे के बल पर किया किशोर का अपहरण …

धार्मिक आस्था का सम्मान: 4500 लीटर संगम जल पहुंचा बांदा, श्रद्धालुओं में हुआ वितरित

सपा में होगा “आया राम गया राम” : मयंक को साइकिल पर चढ़ाने का प्रयास ?

City News Uttar Pradesh

युवक के साथ गायब हुई बाला बरामद : हुआ मेडिकल परीक्षण

City News Uttar Pradesh

नानाजी की जयंती पर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले, ग्रामोदय शब्द में समायी है भारत की सभी जरूरतें

City News Uttar Pradesh

बांदा : ‘वाह भाई वाह’कमिश्नर हो तो दिनेश सिंह जैसा ! …

ब्रेकिंग न्यूज़