30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
नसीमुद्दीन का सियासी 'ऑपरेशन लोटस' रिवर्स: लगाई सेंध, दर्जनों नेता सपा में हुए शामिल
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

नसीमुद्दीन का सियासी ‘ऑपरेशन लोटस’ रिवर्स: लगाई सेंध, दर्जनों नेता सपा में हुए ‘शामिल’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। बसपा के बाद अब सपा में भी नसीमुद्दीन सिद्दीकी का ‘जलवा’ दिखने लगा है। सत्ता पक्ष की ‘घेराबंदी’ के लिए समाजवादी पार्टी ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को अपना ‘सियासी ब्रह्मास्त्र’ बना दिया है। इसका असर शनिवार को लखनऊ में दिखा।नसीमुद्दीन का सियासी 'ऑपरेशन लोटस' रिवर्स: लगाई सेंध, दर्जनों नेता सपा में हुए शामिलसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी अपने ‘मिशन में कामयाब’ रहे। उनके प्रयासों से बसपा, भाजपा और एआईएमआईएम के ‘कद्दावर नेताओं’ ने एक साथ समाजवादी पार्टी का ‘दामन थाम’ लिया।नसीमुद्दीन का सियासी 'ऑपरेशन लोटस' रिवर्स: लगाई सेंध, दर्जनों नेता सपा में हुए शामिलपार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित ‘सदस्यता कार्यक्रम’ में अखिलेश यादव ने सभी नेताओं को सपा की ‘टोपी’ पहनाकर स्वागत किया।नसीमुद्दीन का सियासी 'ऑपरेशन लोटस' रिवर्स: लगाई सेंध, दर्जनों नेता सपा में हुए शामिलशामिल होने वालों में पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व ब्लॉक प्रमुख जैसे ‘जमीनी नेता’ शामिल हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में ‘बड़ी पकड़’ रखते हैं।नसीमुद्दीन का सियासी 'ऑपरेशन लोटस' रिवर्स: लगाई सेंध, दर्जनों नेता सपा में हुए शामिलराजनीतिक जानकारों की मानें तो नसीमुद्दीन सिद्दीकी अल्पसंख्यक और दलित वोट बैंक में ‘गहरी पकड़’ रखते हैं। बसपा में रहते हुए वे ‘संगठन के सबसे बड़े रणनीतिकार’ थे।नसीमुद्दीन का सियासी 'ऑपरेशन लोटस' रिवर्स: लगाई सेंध, दर्जनों नेता सपा में हुए शामिलअब वही ‘रणनीति’ वह ‘सपा के लिए अपना’ रहे हैं। उनके आने के बाद ‘सपा को न सिर्फ पश्चिमी यूपी बल्कि बुंदेलखंड और पूर्वांचल’ में भी ‘संगठनात्मक मजबूती’ मिलने तय है।नसीमुद्दीन का सियासी 'ऑपरेशन लोटस' रिवर्स: लगाई सेंध, दर्जनों नेता सपा में हुए शामिलअखिलेश यादव ने भी साफ कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे ‘अनुभवी नेता के जुड़ने और उनके प्रयासों से जो नेता आज पार्टी’ में आए हैं, उससे 2027 से पहले ‘सपा का संगठन और मजबूत’ होगा। यह समाजवादी विचारधारा को ‘मजबूत’ करने की दिशा में ‘बड़ा कदम’ है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दो गाड़ियां भिड़ी, तीन की मौत आठ गंभीर

City News Uttar Pradesh

सांसों का खौफनाक अंत: विधवा महिला को कुवारे लड़के से हो गया प्यार, शादी के लिए राजी नहीं हुए घरवाले, तो प्रेमी के साथ फंदा लगाकर दे दी जान

राइफल क्लब बना सियासी रणक्षेत्र: सत्ता और विपक्ष आमने-सामने, कागजों में उलझा आदेश

City News Uttar Pradesh

बाथरूम में अचेत हालात में मिला सीओ का चालक, डाक्टर ने हार्ट अटैक से मौत की जताई आशंका …

कुंडी खटखटाओ-टीका लगाओ : डीएम अनुराग ने डिंगवाही गांव में दी दस्तक, घटिया पढ़ाई पर स्कूल के पूरे स्टाफ का वेतन रोका

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की सक्रियता रंग लाई : किसानों के चेहरे मुस्कराये

ब्रेकिंग न्यूज़