City News Uttar Pradesh
तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर के विकास के लिए सरकार नें स्वीकृत किये 21 करोड़
उत्तर प्रदेश

तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर के विकास के लिए सरकार नें स्वीकृत किये 21 करोड़

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने श्रीरामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली चित्रकूट जिले के राजापुर कस्बे का औऱ तेजी से विकास करेगी। इसके लिए लगभग 21 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। पहली किश्त के रूप में साढ़े चार करोड़ रुपये जारी किए हैं।

तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर के विकास के लिए सरकार नें स्वीकृत किये 21 करोड़
Government approved Rs 21 crore for the development of Rajapur, the birthplace of Tulsidas.

राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बताया कि श्रीरामचरितमानस हमारा पवित्र ग्रंथ है, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था इसमें है। यही श्रद्धा श्रीरामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास के साथ भी है। बड़ी संख्या में लोग उनकी जन्मस्थली भ्रमण करने जाते हैं।

तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर के विकास के लिए सरकार नें स्वीकृत किये 21 करोड़
Government approved Rs 21 crore for the development of Rajapur, the birthplace of Tulsidas.

सरकार चाहती है कि इस स्थल का समग्र पर्यटन विकास हो। यहां आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। भ्रमण के साथ ठहरने की अच्छी व्यवस्था हो। मंत्री नें कहा कि यह डिजिटल युग है।यहां डिजिटल माध्यम से लोगों को श्रीरामचरितमानस पढ़ने और तुलसीदास के जीवन से परिचित कराने की व्यवस्था भी की गई है।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।बताया कि राजापुर में तुलसी स्मारक के पास करीब ढाई एकड़ में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें स्मारक के किनारे सुंदरीकरण होगा। पार्क बनाया जाएगा, औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। बच्चों के खेलने के लिए झूले आदि की व्यवस्था की जाएगी। डोरमेट्री बनाई जाएगी। डिजिटल लाइब्रेरी और इंटरप्रटेशन सेंटर बनाया जाएगा। यहां लोग डिजिटल रूप से रामायण पढ़ सकेंगे और तुलसीदास के जीवन से परिचित हो सकेंगे। इसके अलावा ओपन थिएटर, लैंडस्केप सहित कई और कार्य कराए जाएंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

नए वर्ष 2024 की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || शरद मिश्रा, संपादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश की बरसी कृपा: अधूरी मसौनी पंप कैनाल का जगेगा भाग्य

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन नें पुलिस अधिकारियों के साथ किया पैदल मार्च, सुरक्षा का दिया भरोसा

Banda- दंबगई की हद : तालाब भीटे पर अवैध कब्जा, विरोध में ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कसा तंज: बोले- भाजपा करती है विनाश और विध्वंस की राजनीति, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का धंसना भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष प्रमाण

Banda : स्वास्थ्य विभाग ने तेज की कोरोना टीकाकरण की मुहिम, समूह के आधार पर होगा कोरोना टीकाकरण …

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी 16 मई को तिंदवारी की पैलानी में करगें जनसभा, भरेंगे हुंकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़