- विनोद मिश्रा
बांदा। बकरीद का पर्व देखते हुये एहतियातन शांति व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ शहर में पैदल मार्च किया। भारी पुलिस बल पीछे चलता रहा। शहरवासियों को सुरक्षा चाक-चौबंद होने का भरोसा दिलाया ।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाने के लिए एसपी अभिनंदन शनिवार को खुद गश्त पर रहे। एएसपी लक्ष्मी निवासी मिश्र, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह व कई थानों के प्रभारी व पुलिसकर्मी भी साथ रहे। कोतवाली रोड, गूलरनाका, अलीगंज, स्टेशन रोड आदि सड़कों में अधिकारियों ने भ्रमण किया।

एसपी अभिनन्दन ने साथ ही धर्मगुरुओं से वार्ता की। अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील किया कि पुलिस हमेशा उनकी मदद के लिए तत्पर है। शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी लोग सहयोग करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
