
- शरद मिश्रा
बांदा। जिले की पुलिस ने एक और बड़ी सफलता अर्जित करते हुए अन्तर्रजनपदीय चोरी गैंग का पर्दाफाश कर दिया। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस और चोरी का सामान मिला। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम मवई निवासी जयकिशन सिंह ने 10 सितंबर को थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि 6 सितंबर से 9 सितंबर की देर शाम के बीच अज्ञात चोर उनके घर से सामान पार कर ले गये। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी।

इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध आरोपी कृषि विश्वविद्यालय पेट्रोल पंप के पास पुलिया पर मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उनके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी का सामान बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपियों पर आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने भेज दिया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
