City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश बना रहे महानगर : बीस करोड़ की एक और बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश बना रहे महानगर : बीस करोड़ की एक और बड़ी उपलब्धि

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा है की महानगरों की तर्ज पर अब बांदा का भी विकास हो रहा है। अब कचहरी तिराहे से लेकर क्योटरा मुक्ति धाम मार्ग के प्रवेश गेट तक सड़क का फोर लेन विस्तार होगा। डिवाइडर बनेगा। विधायक प्रकाश नें यह जानकारी खास मुलाकात में दी। उन्होंने बताया की महाराणा प्रताप चौक से कचहरी तिराहे तक फोर लेन सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए शासन ने करीब सात करोड़ आवंटित किए हैं। इसका काम तेजी से चल रहा है। अक्तूबर तक यह कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।

विधायक प्रकाश बना रहे महानगर : बीस करोड़ की एक और बड़ी उपलब्धि

विधायक प्रकाश दिवेदी नें बताया की इसी क्रम में कचहरी तिराहा अशोक लाट से मुक्ति धाम गेट क्योटरा तक 900 मीटर सड़क का चौड़ीकरण होगा। यह फोरलेन बनेगी। अभी इसकी चौड़ाई करीब दस मीटर है। इसे 16 मीटर किया जाएगा। बीच में डिवाइडर बनेगा और इसमें शोभाकार पौधे लगाए जाएंगे। विधायक प्रकाश नें बताया की लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड से शासन ने इसके लिए प्रस्ताव व इस्टीमेट मांगा था। इसे एक्सईएन ने भेज दिया है। इस मार्ग के निर्माण में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सितंबर के आखिरी तक धनराशि आवंटित होने की उम्मीद है। अक्टूबर से इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। इसे चार माह में पूरा किया जाएगा। इसके बाद इस रोड का केन पुल तक भी विस्तार होगा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि अशोक लाट से मुक्तिधाम गेट तक सड़क फोर लेन हो जाने से जाम और अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी। इससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित की सुबह की सैर बनी ‘औचक’ छापेमारी: गंदगी और घटिया निर्माण देख भड़के

City News Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

City News Uttar Pradesh

दीपावली नजदीक आई : उम्मीद पर कुंभकारों के यहां रफ्तार भर रहे चाक …

City News Uttar Pradesh

योगी का गरजा बुलडोजर: हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया था निकाह, अब मुस्लिम युवक के रिश्तेदार के घर चला बुलडोजर

City News Uttar Pradesh

पालिका में अंकित बासू की ईमानदारी से हड़कंप: ठेकेदार करा रहे अनर्गल शिकायतें

City News Uttar Pradesh

नरैनी विधान सभा है “रोमांचित” : “मन बागवां” कर दिया है वीरेंद्र साक्षी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़