
- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में “घटी एक घटना” ने पूरे जिले की “सियासत और कानून-व्यवस्था” पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा की महिला ब्लॉक प्रमुख के घर में घुसकर “मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी” देने का “आरोप सामने” आने के बाद मामला अब “तूल” पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद “न सिर्फ इलाके में दहशत है, बल्कि राजनीतिक हलकों में भी खलबली” मच गई है।
जसपुरा की भाजपा ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी निषाद ने आरोप लगाया है कि 19 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे पत्रकार मंजू शर्मा, निशा शर्मा और दो अन्य महिलाएं उनके घर में जबरन घुस आईं। हंगामा शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने घर में घुसते ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान घर में मौजूद बच्चे भी सहम गए। माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। राजकुमारी निषाद का आरोप है कि घटना के दौरान एक महिला ने पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसे उन्होंने अपनी छवि खराब करने की साजिश बताया है।
पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी। घटना के बाद से परिवार भय के साए में जी रहा है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला पत्रकार समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द कार्रवाई का दावा किया जा रहा है। जिले में यह मामला अब ‘हाई प्रोफाइल’ बन चुका है। आने वाले दिनों में इसकी गूंज और तेज होने की संभावना है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by विनोद मिश्रा , प्रधान संपादक. Full responsibility for the content of this report rests with विनोद मिश्रा . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
