- विनोद मिश्रा
बांदा। महिला परक योजनाओं की जानकारी देने के लिए तहसील परिसर में लगे शिविर का मंगलवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। विभिन्न योजनाओं के लिए अन्य स्थानों पर भी कैंप लगाए जाने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में बुधवार को कलेक्ट्रेट में शिविर का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय शिविर के समापन तक 186 आवेदकों ने विभिन्न योजनाओं के तहत ऑनलाइन फार्म भरवाया।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, 181 महिला हेल्पलाइन, मिशन शक्ति अभियान, महिला शक्ति केंद्र आदि योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। तहसील परिसर में लगे शिविर का डीएम आनंद कुमार सिंह व एसडीएम सुधीर कुमार ने निरीक्षण किया।

एसडीएम ने बताया कि मार्च माह में अलग-अलग स्थानों पर योजनाओं की जानकारी व प्रचार-प्रसार के लिए जागरुकता कैंप लगाए जाएंगे। बुधवार को कलेक्ट्रेट, शुक्रवार को विकास भवन, नौ मार्च को नगर पालिका व दस मार्च को जिला अस्पताल में आयोजन किया जाएगा। जिला प्रोबेशन कार्यालय की दीपमाला, कामिनी सिंह, रामफल , अंगद पाल आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
