City News Uttar Pradesh
बांदा : अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो हुए सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बोलेरो और तमंचा हुआ बरामद
उत्तर प्रदेश

बांदा : अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो हुए सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बोलेरो और तमंचा हुआ बरामद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एसओजी और चिल्ला थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की बोलेरो और तमंचा बरामद हुआ। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को अंतरजनपदीय चोर गिरोह का सदस्य बता रही है।

बांदा : अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बोलेरो और तमंचा हुआ बरामद
Banda: Two members of inter-district thieves gang arrested, stolen Bolero and pistol recovered

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर एसओजी और चिल्ला थाना पुलिस शनिवार को सुबह बैरियर पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक बोलेरो में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के बम्हौरी गांव निवासी दीपक सचान उर्फ घनश्याम और प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी कृष्णमोहन बिंद शामिल हैं।

बांदा : अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बोलेरो और तमंचा हुआ बरामद
Banda: Two members of inter-district thieves gang arrested, stolen Bolero and pistol recovered

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बोलेरो हमीरपुर से चोरी की है। इसे बेचने के लिए वह प्रयागराज जा रहे थे। यह भी बताया कि पूर्व तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक पिकअप चोरी किया था। आरोपियों पर प्रयागराज, कानपुर नगर, आजमगढ़ आदि जिलों में लगभग छह केस दर्ज हैं। टीम में एसओजी प्रभारी राकेश कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष आनंद कुमार, एसआई मयंक सिंह चंदेल, हेड कांस्टेबल धर्मराज, कांस्टेबल सनोज कुमार, भानू व सत्यम शामिल रहे।

 

 

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जाली नोटों का मामला: दोषी को चार वर्ष की जेल, सात हजार का जुर्माना

सांकेतिक भाषा सीखेंगे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक: मानीटरिंग शुरू

Banda : डीएम आनन्द की शानदार व्यवस्था : “छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ये साथी मरते दम तक” …

City News Uttar Pradesh

अतीक का बेटा असद एसटीएफ से मुठभेड़ में ढ़ेर: शूटर गुलाम भी मारा गया

Banda- फालोअप : जमीन का टुकड़ा बना खूनी जंगे मैदान, चुनाव रंजिश भी थी परवान !

City News Uttar Pradesh

आयुक्त का चला चाबुक : लापरवाही पर दो लेखपाल और एक सचिव समेत चार के निलंबन के आदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़