30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भांडा फोड़, छापेमारी में बने- अधबने असलहे भी हुए बरामद, एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भांडा फोड़, छापेमारी में बने- अधबने असलहे भी हुए बरामद, एक गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भांडा फोड़ कर दिया। मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार कर छह बने व अधबने तमंचों के साथ कारतूस व उपकरण बरामद किए हैं। आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भांडा फोड़, छापेमारी में बने- अधबने असलहे भी हुए बरामद, एक गिरफ्तार
Police busted illegal arms factory, made in raids – half-dead weapons were also recovered, one arrested

एसपी अभिनंदन के निर्देश पर जनपद की पुलिस अवैध शस्त्र बनाने वालों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चला रही है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने पुलिस लाइन में शाम को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सीओ अतर्रा अंबुजा त्रिवेदी के मार्गदर्शन में थाना निरीक्षक अनूप कुमार दुबे आरोपितों की तलाश में लगे थे।

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भांडा फोड़, छापेमारी में बने- अधबने असलहे भी हुए बरामद, एक गिरफ्तार
Police busted illegal arms factory, made in raids – half-dead weapons were also recovered, one arrested

मुखबिर की सूचना पर उन्होंने वंशा पुरवा में चल रही शस्त्र फैक्ट्री में छापेमारी कर भंडाफोड़ करते हुए रामबाबू आरख को पकड़ा है। एक निर्मित और पांच अर्धनिर्मित तमंचों के साथ उन्हें बनाने के उपकरण एक भट्ठी, शिकंजा मशीन, हथौड़ा, आरी, सात बरमा, हैमर, ट्रिगर, कारतूस व खोखे बरामद किए हैं।

अरोपित का एक रिश्ते का भाई भी कई वर्षों पहले अवैध शस्त्र बनाने में पकड़ा गया था। अपने जनपद समेत अन्य जनपदों में वह तमंचों को 2000 रुपये से 2500 रुपये तक में बेचता रहा है। उसके आपराधिक इतिहास आदि की जानकारी की जा रही है। आरोपित को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गोदाम में फंसी खाद की रैक: किसानों और समितियों के लिए बढ़ी मुसीबत, जुर्माने की कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

खनिज विभाग पर राजस्व का चाबुक: कमाई बनी गले की फांस !

City News Uttar Pradesh

बासू मिष्ठान की “गुझिया” बनी होली का स्वादिष्ट आकर्षण: डिमांड में हुआ इजाफा

City News Uttar Pradesh

यूपी ने वैक्सीनेशन में बनाया नया रिकार्ड : 31 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

विद्युत जूनियर इंजीनियर संघ का चुनाव: विजय कौशल पांडे बनें अध्यक्ष।

City News Uttar Pradesh

अपहरण कर नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म: पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में युवक पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़