City News Uttar Pradesh
कोरोना वायरस : जिलें में बढ़ता जा रहा संक्रमण, 13 नए पाजिटिव केस मिले
उत्तर प्रदेश

कोरोना वायरस : जिलें में बढ़ता जा रहा संक्रमण, 13 नए पाजिटिव केस मिले

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना संक्रमण रुक नहीं रहा है। प्रतिदिन नए मरीज मिल रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पाजिटिव 13 केस मिले हैं। अब तक तीसरी लहर में जनपद में 1014 केस पाजिटिव मिल चुके हैं। इसके साथ ही 769 मरीजों को स्वस्थ कर अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान समय में कोरोना के एक्टिव केस की कुल संख्या 243 पहुंच गई है। रविवार को 40 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

कोरोना वायरस : जिलें में बढ़ता जा रहा संक्रमण, 13 नए पाजिटिव केस मिले
Corona Update: Increasing infection in the district, 13 new positive cases found

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सिर्फ कागजी कार्रवाई की जा रही है। हकीकत में कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। जागरूकता अभियान भी पूरी तरह से ठंडा पड़ा हुआ है। भीड़ भरे इलाकों में लोग न तो मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की रफ्तार में इजाफा होता जा रहा है। खास बात तो यह है कि बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे लोग बेखौफ होकर भीड़ भरे इलाके में झुंड के झुंड नजर आते हैं। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के 13 नए पाजिटिव केस मिले हैं। इस तरह से अब कोरोना पाजिटिव एक्टिव केस की संख्या 243 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जारी रिपोर्ट के मुताबिक तीसरी लहर में अब तक 1014 पाजिटिव केस मिल चुके हैं। कुल 769 मरीजों को स्वस्थ किया जा चुका है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बैंक कैशियर नें फांसी लगाकर की आत्महत्या : घटना पर चर्चायें गर्म

Banda – भाजपा नेता से अभद्रता: रोडवेज इंचार्ज सहित तीन के विरुद्घ रिपोर्ट…

City News Uttar Pradesh

कृषि विकास के लिए सिमोनी धाम में लगा जोन स्तरीय मेला: बड़ी संख्या में जुटे किसान

City News Uttar Pradesh

शासन का पंचायतों की बेलगाम घोड़ागाड़ी पर लगाम: एडवांस बजट पर रोक, डीएम का पहरा

एनपीए का ‘पहाड़’ : 20 हज़ार ‘किसान-व्यापारी’ पर 402 करोड़ बकाया, बैंकों ने भेजे ‘नोटिस’

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत बोले: नदियों व बांधों से समृद्ध बुंदेलखंड बनें ‘वाटर टूरिज्म हब’

ब्रेकिंग न्यूज़