29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बैंक कैशियर नें फांसी लगाकर की आत्महत्या : घटना पर चर्चायें गर्म
उत्तर प्रदेश

बैंक कैशियर नें फांसी लगाकर की आत्महत्या : घटना पर चर्चायें गर्म

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में इंडियन बैंक के कैशियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह किराए के मकान में रहते थे। आत्महत्या की इस घटना से तरह -तरह की चर्चायें गर्म है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और उप जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटना वाले घर से नमूने इकट्ठा किए हैं। कस्बे की इंडियन बैंक शाखा के कैशियर अभिषेक चौधरी (25) पुत्र संतोष कुमार निवासी जिला ललितपुर बांदा मार्ग पर स्थित किराए के घर में रहते थे।

बैंक कैशियर नें फांसी लगाकर की आत्महत्या : घटना पर चर्चायें गर्म
Banda Suicide: Bank cashier commits suicide by hanging: discussions heated up on the incident

बीती रात अभिषेक ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस आत्महत्या की वजह तलाश करने में जुटी है। उपजिलाधिकारी राबेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने लिए हैं। मृतक पिता का इकलौता बेटा था। इसके एक बहन है। अभिषेक अविवाहित था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में परंपराओं के साथ मनाया गया कजली महोत्सव: लगे मेले, हुये दंगल

City News Uttar Pradesh

भाजपा बांदा की तिंदवारी सीट विपक्ष को क्या दे रही उपहार ?

City News Uttar Pradesh

रूठ गये बदरा मनाये कैसे : सूखे के आसार से किसान परेशान, क्या होगा अंजाम !

एसपी ने अभिनंदन बनाई रणनीति, कैसे अपराधियों पर रखी जाए पैनी निगाह …

City News Uttar Pradesh

बांदा : किसानों का कथित दबंग के खिलाफ खेत में सत्याग्रह …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक भाजपा नेता दलजीत तिंदवारी से निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव : चर्चा गर्म !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़