City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अलग-अलग दो जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरहंड गांव में सुबह टहलने के लिए निकले बसपा नेता एवं जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गणेश द्विवेदी के भाई राम मोहन द्विवेदी (48) को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।


परिजन गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। मृतक ठेकेदार व व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष थे। दूसरी घटना थाना अतर्रा क्षेत्र की है। महुआ में सरकारी इंजीनियर के तौर पर कार्यरत अतर्रा कस्बे के संजय त्रिपाठी के बड़े बेटे आयुत त्रिपाठी को तेज रफ्तार कार ने बांदा रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास टक्कर मार दी।


आयुत की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार की टक्कर से एक अन्य साइकिल सवार भी बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया गया है कि कार की टक्कर से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ठंड बन गई है जुल्मी सितम : धूप भी गलन की खलनायकी को नहीं दे पाई मात

City News Uttar Pradesh

आयुक्त ने देखी सफाई व्यवस्था, कचरा फैलाने पर तीन दिन दुकान बंद कराए जाने के दिए निर्देश

ज्वाला कप क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रयागराज नें कानपुर को हराया : पहुंची सेमी फाइनल

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष मालती नें ‘दिव्यांगों’ की किया ‘हौसला’ आफजाई: क्रीड़ा में दिखाई ‘प्रतिभाएं’

City News Uttar Pradesh

बांदा डिपो की नादानी से प्रयागराज पहुंचने की सेवायें हुई बाधित : यात्रियों को आर्थिक क्षति

City News Uttar Pradesh

जंगल में जिंदा दफनाए गए कई गोवंशीय अभी मरणासन्न, 18 का हो चुका पोस्टमार्टम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़