City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री बांदा आये : डीएम की व्यवस्थाओ को देख मन हो गया “बागवाँ ” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बांदा दौरे पर पहुंचे। यहां डीएम आनंद सिंह की कोरोना से निपटने की व्यवस्थाओ को देखकर आनंदित हो गये। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बडोखर गांव में पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव वालो से सीधा संवाद कर स्वाथ्य सेवाओं की जानकारी ली ।

इसके बाद मेडिकल कालेज सभागार में मंडल के जनप्रतिनिधियों, जिले के अधिकारियों व मेडिकल अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या की जानकारी की। कहा कि गंभीर मरीजों को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। मंडल के चित्रकूट, महोबा, जिले के जिलाधिकारी व अन्य अफसर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक से जुड़े ।


बैठक में सीएम नें जनप्रतिनिधियों व अफसरों से सीधा संवाद कर कोरोना की दूसरी लहर के दरम्यान सामने आईं कमियों व तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की।


इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुये। मोदी और अपने शासन की नीतियों को जन हित कारी बताया साथ ही विपक्षी दलों को निशाने पर लिया।कोरोना से निपटने में डीएम आनंद सिंह एवं जन प्रतिनिधियों के सहयोग को सराहा।

इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, सांसद आरके पटेल, जिलाध्यक्ष राम केश निषाद, आयुक्त दिनेश कुमार सिंह, आईजी के सत्य नारायण, पुलिस अधीक्षक सिधार्थ शंकर मीणा आदि प्रशासनिक अधिकारी पूरे कार्यकमों में उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पति नें तोड़े सात वचन : पत्नी का देवी मंदिर के धारदार हथियार से कर डाला कत्ल

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की ताबड़तोड़ कार्रवाई: मचा हड़कंप, नियमों का होगा राज

City News Uttar Pradesh

विधायक “प्रकाश का अंदाज” : तीन विधान सभा के जुटते है फरियादी, नहीं लौटते खाली !

City News Uttar Pradesh

नवाब टैंक में एक युवक की मौत : जा रहा था कामता नाथ दर्शन को चित्रकूट

City News Uttar Pradesh

हत्या का खुलासा : प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर की थी हत्या, भाई-बहन सहित तीन गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

कब्र खुदवाकर प्रशासन ने निकलवाया लड़की का शव: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़