- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें सोमवार को विकास कार्यों के लोकापर्ण की झड़ी सी लगा दी। यह कार्य विधायक निधि एवं बुन्देलखण्ड विकास निधि के अन्तर्गत कराये गये हैं।

सदर विधायक द्वारा मोहल्ला एकता नगर, मर्दन नाका एवं मोहल्ला गायत्री नगर मे चार सीसी रोडो तथा रामलीला मैदान अलीगंज मे रामलीला कलामंच का लोकार्पण हुआ । इन सीसी रोडो के निर्माण में लगभग 30 लाख तथा कलामंच का निर्माण लगभग 14 लाख की धनराशि से खर्च हुई है।

इसके साथ ही विधायक नें मोहल्ला गायत्री नगर में स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक निधि से हो रहे पाइप लाइन विस्तार के कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी किया। जिसकी लागत लगभग 16 लाख है।

गायत्री नगर के निवासियों को पहले पानी दूर से लाना पडता था परन्तु अब पाइप विस्तार का कार्य पूर्ण हो जाने से उनको पानी घर पर ही उपलब्ध हो सकेगा। विधायक दिवेदी नें अश्वस्त किया गया विकास कार्य आगे भी इसी तरह चलते रहेंगें इनमें प्राथमिकता जनता की मांग के अनुरुप होगी।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, जिलामंत्री पंकज रैकवार, राजभवन उपाध्याय, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, दक्षिणी नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महामंत्री सन्तोष राजपूत, नीरज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
