City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी में बढ़ा लॉकडाउन : प्रदेश में 31 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, लागू रहेंगी पाबंद‍ियां …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ । कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए सरकार कोरोना कफ्र्यू को सबसे कारगर उपाय मान रही है। यही वजह है कि लगातार इसे विस्तार दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना की दस्तक के समय से ही कोविड प्रबंधन की कमान संभाल रहे हैं।

हालात की समीक्षा करते हुए ही उन्होंने पहले रविवार की साप्ताहिक बंदी, फिर शनिवार-रविवार, उसके बाद शनिवार, रविवार और सोमवार की बंदी को लागू कराया। इसके बेहतर परिणाम देखते हुए प्रदेश में संपूर्ण लाकडाउन लगाने की बजाए आंशिक कोरोना कफ्र्यू का फैसला किया। पहले यह 17 मई तक था, जिसे बढ़ाकर योगी ने 25 मई तक किया। शनिवार को कानपुर मंडल का दौरा कर लौटे मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ अपने सरकारी आवास पर बैठक की। इसमें हालात की समीक्षा करते हुए कहा कि आंशिक कोरोना कफ्र्यू के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार गिर रही है। मरीज लगातार ठीक भी हो रहे हैं। सरकार अभी तीसरी लहर की तैयारी कर रही है। साथ ही ब्लैक फंगस की चुनौती से लडऩा है। इसे देखते हुए आंशिक कोरोना कफ्र्यू को 31 मई सुबह सात बजे तक बढ़ाने का निर्देश योगी ने दिया है। इस दौरान आवश्यक वस्तु, चिकित्सा, औद्योगिक गतिविधियां आदि चलती रहेंगी।


– एक जून से हर जिले में 18 वर्ष से ऊपर लोगों का होगा टीकाकरण
वैश्विक महाकारी कोरोना वायरस के सेकेंड स्ट्रेन पर अंकुश लगाने के साथ ही थर्ड स्ट्रेन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने इस तैयारी के क्रम में प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक जून से टीकाकरण के अभियान को बढ़ाने का निर्देश दिया है। प्रदेश में एक जून से सभी जिलों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी। जिलों में मीडिया तथा न्यायिक सेवा से जुड़े लोगों के लिए अलग से कैम्प की भी व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक जून से पूरे प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकारण किया जाएगा। इसको वृहद अभियान के रूप में लिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक टीकाकरण से वंचित न रहे। सभी नागरिकों के लिए टीकाकरण की सुविधा की व्यवस्था की जा रही है।


प्रदेश में अभी तक 23 जिलों में ही 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन की सुविधा प्रदान की जा रही थी। अब इसको सभी जिलों तक बढ़ाया गया है। अभी तक इसके लाभ से वंचित रहे 52 जिलों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पशु तस्करी पर शिकंजा: 50 जानवरों के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें फसल मुआवज़े की उठाई मांग: कहा बारिश व बाढ़ से किसान तबाह

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: भारत की ताकत है हमारा संविधान

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती ने लगाई सीसी सड़कों के लोकार्पण की झड़ी: विकास की रफ्तार हुई तेज

City News Uttar Pradesh

निरीक्षण : विकास भवन पहुंचे डीएम अनुराग, कब्जे में लिए महत्वपूर्ण अभिलेख

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र नें जारी किये निर्देश : 26 जनवरी से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा तेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़