28.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के पौत्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, बोर्ड की परीक्षा देकर लौटा था घर
उत्तर प्रदेश

यूपी : पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के पौत्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, बोर्ड की परीक्षा देकर लौटा था घर

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण राज्यमंत्री रहे चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के बड़े भाई के पौत्र ने सोमवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। वह इंटरमीडिएट का छात्र था और परीक्षा देकर शाम को लौटा था।
भरतकूप थानांतर्गत रसिन गांव निवासी श्याम उपाध्याय उर्फ नन्हे पूर्व मंत्री के बड़े भाई हैं। श्याम के पुत्र विमलेश कुमार का इकलौता बेटा 18 वर्षीय राघवेंद्र सोमवार को इंटर की परीक्षा देने के बाद घर लौटा और कुछ देर बाद सूने कमरे पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लीl स्वजन कुछ देर बाद कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा ले गए, जहां अस्पताल में मौजूद डॉ.देव तिवारी ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पिता विमलेश ने बताया कि राघवेंद्र दो बहनों के बीच में इकलौता भाई था।

यूपी : पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के पौत्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, बोर्ड की परीक्षा देकर लौटा था घर
Grandson of former minister Chandrika Prasad Upadhyay hanged himself, returned home after giving board exam

घटना के बाद से स्वजन का हाल बेहाल है। पूर्व मंत्री ने बताया कि राघवेंद्र उनके बड़े भाई का पौत्र था, उसने आत्महत्या क्यों की, यह स्वजन भी नहीं बता पा रहे हैं। भरतकूप थाना प्रभारी दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है, इसके बारे में पता करा रहे हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद का शिक्षा पर जोर: “पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब” …

City News Uttar Pradesh

एसपी आवास पर विहिप एवं बजरंग दल का हंगामा : पूरा थाना निलंबित करने की मांग

रिश्ते हुये शर्मसार : कलयुगी बेटे नें मां के साथ किया दुराचार !

City News Uttar Pradesh

Banda : समूह की महिलाओं ने देखी कठिया गेहूं की किसानी …

City News Uttar Pradesh

रंजिश में बदमाशों ने युवक को घेरकर मार दी गोली: मेडिकल कालेज में इलाज

City News Uttar Pradesh

अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण : हम न सुधरेंगे की चाल

ब्रेकिंग न्यूज़