- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की केन नदी के प्रति मेहरबानियां हुई। प्रशंसनीय पहल के जरिए उन्होने केन जल आरती स्थल का रास्ता और पुल को अंधेरे से मुक्ति दिलाने की पहल की।

केन आरती स्थल का रास्ता खराब होने के कारण एवं केन नदी पुल पर राहगीरों को आवागमन में रात्रि में रोशनी न होने को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अनुराग पटेल को कार्ययोजना के निर्देश दिये। इसके तहत जिला खनिज न्यास योजना अन्तर्गत 2021-22 से प्राप्त धनराशि से केन जल आरती स्थल पर कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा 65 मीटर सीसी मार्ग तथा दोना तरफ रिटेनिंग वाॅल का शिलान्यास जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद नें किया।

इस अवसर पर सांसद आर के सिंह पटेल, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, विधायक नरैनी ओममणि वर्मा ने भी भूूमि पूजन में हिस्सा लिया। केन नदी की आरती भी की गई ।

जलशक्ति राज्य मंत्री इस दौरान कहा की ने अपने बांदा की जीवन दायिनी माॅ केन जल आरती स्थल पर सीसीमार्ग, अप्रोच मार्ग तथा रिटेनिंग वाॅल बनाने का शुभारम्भ किया गया है। जब से हमारी सरकार बनी है प्रदेश में ऐसे तमाम स्थलों का चिन्हाकन कर बनाने का कार्य जनप्रतिनिधियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा किया जायेगा।

हमारी सरकार विकास को गति प्रदान कर रही है। इसके बाद केन नदी पुल के ऊपर उपरोक्त जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग द्वारा केन पुल पर लाइटिंग कार्य का भमि पूजन किया गया।

जिलाधिकारी अनुराग पटेल एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 उमाकान्त त्रिपाठी ने जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद सांसद आरकेसिंह पटेल, विधायक सदर प्रकाश द्विवदी, विधायक नरैनी ओममणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वन्दना गुप्ता का पुष्प स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्त, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग शुमंत कुमार, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
