25.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जल जीवन योजना 'फेल': कागजों में 'बहा' पानी, जमीनी हकीकत 'सूखी'
उत्तर प्रदेश

जल जीवन योजना ‘फेल’: कागजों में ‘बहा’ पानी, जमीनी हकीकत ‘सूखी’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “जल जीवन मिशन” बांदा के ग्रामीण इलाकों में “दम तोड़ती” नजर आ रही है।। खत्री पहाड़ क्षेत्र के गांवों में हालात इतने खराब हैं कि ‘हर घर नल’ का सपना अब लोगों के लिए मजाक बन गया है। पाइपलाइन बिछ चुकी है, कनेक्शन हो चुके हैं, नलों में टोटियां भी लग चुकी हैं लेकिन “पानी की एक बूंद” तक नहीं पहुंच रही।

जल जीवन योजना 'फेल': कागजों में 'बहा' पानी, जमीनी हकीकत 'सूखी'

छनियापुरवा, जरर, मुरादपुर सहित कई गांवों में करीब एक वर्ष पहले जल जीवन मिशन के तहत काम पूरा किया गया था। उस समय अधिकारियों ने जलापूर्ति का वीडियो बनाकर योजना को सफल बताया, लेकिन इसके बाद से गांवों में पानी की सप्लाई ठप हो गई।

मंत्री रामकेश का अल्टीमेटम: अफसरों को 30 दिन की डेडलाइन, हर घर पानी नहीं तो जेल !

आज हालात यह हैं कि नल सिर्फ दिखावे की वस्तु बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों की प्यास लगातार बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। लेकिन आज भी वही पुराने हालात हैं। छनियापुरवा के बुद्धविलास यादव और जरर के सीताराम व अभिषेक बताते हैं कि “जल जीवन मिशन” उनके लिए “उम्मीद की किरण” था, लेकिन अब वह “उम्मीद टूट” चुकी है।

सरकारी योजना कागज़ों में सफल, ज़मीन पर फेल: 15 दिन से सूखी टोटियां, पानी को 'तरसे' लोग

भीषण गर्मी में लोग एक किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर हैंडपंपों से पानी ढोने को मजबूर हैं। रोजाना पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने केवल कागजी काम पूरा कर लिया और जमीनी हकीकत की अनदेखी कर दी। पूरे मामले में भ्रष्टाचार की “बू” साफ महसूस हो रही है।

सरकारी योजना कागज़ों में सफल, ज़मीन पर फेल: 15 दिन से सूखी टोटियां, पानी को 'तरसे' लोग

बिना सही व्यवस्था के पाइपलाइन बिछाकर सिर्फ बजट खर्च किया गया। न तो नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था की गई और न ही किसी प्रकार की निगरानी की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मनरेगा में भी मजदूरी की होगी रिकवरी : मशक्कत कर दी गई तेज

City News Uttar Pradesh

जिम्मेदार नागरिक बनकर पुलिस के साथ बढ़ायें कदमः सीओ

City News Uttar Pradesh

नवरात्र : केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति की हुई बैठक, दुर्गा महोत्सव मनाने की बनाई गई रणनीति …

City News Uttar Pradesh

विहिप ने फेंटे पत्ते : ऋतंभरा को विभाग एवं निधि बनी दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: 63 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, धार्मिक व पौराणिक के साथ ईको टूरिज्म में हो रहा विकसित

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित द्वारा नगर सुंदरीकरण को मिली उड़ान: लखनऊ टीम ने किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़