- शरद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें “पिण्डारन नहर एवं समगरा पंप कैनाल का निरीक्षण किया”। नहरों का समय से संचालन एवं सिंचाई समस्या के तत्काल निदान का विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल से बबेरू तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिंडारन के किसानों नें नहर संबंधी समस्या बताई थी। किसानों का कहना था की नहर में कुलाबा न होने से नहर का पानी खेतों में नहीं पहुंच रहा। इससे धान की रोपाई नहीं हो पा रही।चिराग तले अंधेरा की कहानी चरितार्थ हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल समस्या के समाधान के लिये एसडीओ केन कैनाल को साथ लेकर ग्राम पिंडारन पहुंचे। नहर का निरीक्षण किया। किसानों नें दिखाया की नहर में कुलाबा न होने से खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें नहर पटरी का निरीक्षण किया। जहां जहां भी कुलाबा की आवश्यकता है वहां शीघ्र लगाने के निर्देश के साथ कृत कार्यवाई से अवगत कराने को भी कहा।

इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील समगरा पंप कैनाल भी पहुंचे। पंप के संचालन की तिथियों एवं स्थितियों की जानकारी ली। इस दौरान सहायक अभियंता केन कैनाल, सहायक अभियंता लघु डाल एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
