- विनोद मिश्रा
बांदा। केंद्रीय बजट में झांसी मंडल को 2,202.46 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। इसमें 992.96 करोड़ रुपया मानिकपुर बांदा झांसी एवं खैरडा से भीमसेन रेलवे लाईन के दोहरी करण के लिये दिया गया है। इससे चित्रकूट मंडल की रेल व्यवस्था को चार चाँद से लग जायेंगे।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि यह बजट झांसी मंडल में चल रहे विकास कार्याें को रफ्तार देगा।चित्र कूट मंडल के रेलवे स्टेशनों के विस्तार एवं सौंदर्यीकरण के कार्य भी तेजी से पूरे होंगे। यात्री सुविधाओं के लिए 344.19 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इस बार के झांसी रेल मंडल के बजट में 7.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी हुई है।

रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने मंडल में खर्च होने वाली धनराशि की जानकारी साझा की। कहा कि बजट विकास कार्याें को रफ्तार देने वाला है। मंडल में चल रहे रेल लाइन दोहरीकरण, स्टेशन विकास, यात्री सुविधा, तीसरी लाइन, यातायात, पुल निर्माण आदि कार्याें में तेजी आएगी और ये निर्धारित समय सीमा में पूरे हो सकेंगे।

बड़े कार्यों में झांसी-मानिकपुर और भीमसेन-खैरार रेल लाइन दोहरीकरण के लिए 992.96 करोड़ रुपये खर्च होगें। उन्होंने बताया की मंडल के रेलवे स्टेशनों में महोबा, बांदा, चित्रकूट स्टेशन के पुनर्विकास का भी बजट में प्रावधान है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
