![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की नीति के खिलाफ अब कांग्रेस ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार पर गरीब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्कूल बंद करने की नीति को तत्काल रद्द करने की मांग की गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “जो सरकार बच्चों की किताबें छीनकर ठेकेदारों को ज़मीन दे रही है, वो इस प्रदेश को बर्बादी की तरफ धकेल रही है। गांव-गांव खुले स्कूल कांग्रेस की देन हैं, और हम इसे बंद नहीं होने देंगे ! “मौजूदा भाजपा सरकार गरीब, असहाय और पिछड़े वर्ग के बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीन रही है। कांग्रेस सरकारों ने हर ग्राम पंचायत में स्कूल खोले थे, लेकिन आज वो स्कूल बंद किए जा रहे हैं यह शिक्षा विरोधी साजिश है।” वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चंद्र कोरी ने कहा कि “सरकार स्कूल बंद कर रही है और शराब की दुकानें खोल रही है! क्या यही है राष्ट्र निर्माण की नीति? इससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है।”

उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी और जिला महामंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि जिन गांवों में स्कूलों की दूरी 3 से 5 किलोमीटर तक है, वहां बच्चों के लिए शिक्षा एक सपना बन जाएगी। “अगर सरकार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करेगी, तो कांग्रेस आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।” प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं में अफसाना शाह, साकेत बिहारी मिश्रा, मोहम्मद इदरीश, सीमा खान, आदित्य कुमार सिंह, संतोष द्विवेदी, सूरज बाजपेई, बाबूराम यादव, शोएब रिज़वी, अतीक अहमद, रमेश चंद्र साहू, व कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। यह प्रदर्शन सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि शिक्षा के अधिकार की लड़ाई का एलान था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
