![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए कोतवाली नगर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 2 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी कनवारा हनुमान मंदिर गेट के पास से हुई, जहां दोनों तस्कर 12.16 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ पकड़े गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद को नशामुक्त बनाने और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर बांदा, चित्रकूट और आस-पास के जनपदों में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और अब पुलिस इसके सप्लाई चैन की गहन जांच कर रही है कि कहां-कहां गांजे की डिलीवरी की गई और किन लोगों को माल पहुंचाया जाता था। एसओजी और थाना कोतवाली नगर की टीम ने यह गिरफ्तारी रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान की।

जैसे ही दोनों संदिग्ध युवक मंदिर गेट के पास पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेरा और तलाशी में 12.16 किलो सूखा गांजा बरामद किया। इस गांजे की बाजार कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस इस गांजा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। “जल्द ही पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने टीम को शाबाशी देते हुए कहा कि “नशे का कारोबार करने वालों के लिए बांदा ज़मीन नहीं, सलाखों के पीछे जगह है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
