28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
अफसरशाही का 'घिनौना चेहरा' उजागर: कुत्तों की चौकीदारी में खाकी वर्दी, प्रशासन मौन
उत्तर प्रदेश

अफसरशाही का ‘घिनौना चेहरा’ उजागर: कुत्तों की चौकीदारी में खाकी वर्दी, प्रशासन मौन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। जहां एक ओर पूरा देश सुरक्षा बलों और सरकारी सेवकों के समर्पण को सम्मान देता है, वहीं चित्रकूट “जिले से एक शर्मनाक और प्रशासन को कलंकित करने वाली तस्वीर” सामने आई है। यहां “अफसरशाही का कुत्ता प्रेम इतना सिर चढ़कर बोल” रहा है कि राज्य की सुरक्षा के लिए तैनात होमगार्डों को अब अफसरों के पालतू जानवरों की सेवा में लगा दिया गया है !

अफसरशाही का 'घिनौना चेहरा' उजागर: कुत्तों की चौकीदारी में खाकी वर्दी, प्रशासन मौन

खुलासा हुआ है कि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) उमेश चंद्र निगम के सरकारी आवास पर दो होमगार्ड तैनात हैं, लेकिन उनकी ड्यूटी सुरक्षा में नहीं,बल्कि उनके पालतू कुत्ते की देखभाल, टहलाई और देखरेख में लगी हुई है।

अफसरशाही का 'घिनौना चेहरा' उजागर: कुत्तों की चौकीदारी में खाकी वर्दी, प्रशासन मौन

इस घटना से संबंधित एक विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि वर्दीधारी होमगार्ड अफसर के कुत्ते को टहला रहे हैं, उसके खाने-पीने का ध्यान रख रहे हैं ! हालांकि ‘सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश’ इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता, लेकिन वीडियो के वायरल होते ही जनता और सोशल मीडिया पर भारी रोष दिखाई देने लगा है।

अफसरशाही का 'घिनौना चेहरा' उजागर: कुत्तों की चौकीदारी में खाकी वर्दी, प्रशासन मौन

होमगार्डों की नियुक्ति कानून-व्यवस्था, आपदा राहत, यातायात नियंत्रण जैसे कार्यों के लिए होती है, न कि किसी “अफसर के डॉग केयर अटेंडेंट” बनने के लिए ! यह मामला न केवल प्रशासनिक मर्यादा की हत्या है, बल्कि “वर्दी और संवैधानिक पदों का अपमान” भी है।

अफसरशाही का 'घिनौना चेहरा' उजागर: कुत्तों की चौकीदारी में खाकी वर्दी, प्रशासन मौन

अब तक इस पूरे मामले पर न तो अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम की कोई सफाई आई है, न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई जांच की घोषणा हुई है। क्या यह “चुप्पी किसी बड़े सिस्टम को बचाने की कोशिश” है ? या फिर वाकई “अफसरशाही के नीचे सब कुछ कुचल देने की इजाज़त” मिल चुकी है?

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड की मिट्टी बीमार : ताकत धंसी एक मीटर नीचे

City News Uttar Pradesh

माघ मेला में परिवहन व्यवस्था: चित्रकूट मंडल में निगम नें कर दी बल्ले -बल्ले

खादी ग्रामोद्योग कार्यक्रम में रजत सेठ एवं अंकित गुप्ता नें दी शिक्षा: उड़े होश !

City News Uttar Pradesh

पालिका प्रतिनिधि अंकित की पहल बनी मिसाल: अर्थियों के बांस बनें हरियाली की ढाल

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें प्राणवायु पार्क का किया निरीक्षण …

City News Uttar Pradesh

न्यायमूर्ति नें की जूम मीटिंग : लोक अदालतों को अधिक कारगर बनाने के निर्देश …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़